न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर
Home » कार्यवाही » “फरारी की फिल्मी कहानी हुई खत्म — गंगनहर में धक्का देकर भागा शातिर चोर अमजद जीआरपी लक्सर की गिरफ्त में, मैन्युअल पुलिसिंग से दबोचा गया “छिनौती एक्सपर्ट”

“फरारी की फिल्मी कहानी हुई खत्म — गंगनहर में धक्का देकर भागा शातिर चोर अमजद जीआरपी लक्सर की गिरफ्त में, मैन्युअल पुलिसिंग से दबोचा गया “छिनौती एक्सपर्ट”

(शहजाद अली हरिद्वार) लक्सर। एसपी जीआरपी तृप्ति भट्ट के कुशल नेतृत्व में जीआरपी लक्सर पुलिस ने पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए अभियुक्त अमजद उर्फ शहबाब पुत्र जाकिर हुसैन, निवासी तेलीवाला पाडली गुज्जर, थाना गंगनहर रुड़की को पुनः गिरफ्तार कर लिया है।1 जून 2025 को बिजनौर निवासी एक व्यक्ति ने जीआरपी लक्सर में शिकायत दी थी कि सहारनपुर-मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन में यात्रा के दौरान उसकी पत्नी का पर्स, जिसमें नगदी, ज्वैलरी और दो मोबाइल थे, एक अज्ञात व्यक्ति ने चलती ट्रेन से छीनकर कूदकर भाग गया। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई, जिसमें आरोपी अमजद का नाम सामने आया।

26 अक्टूबर को अमजद को पूछताछ के लिए चौकी जीआरपी रुड़की लाया गया था। उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि छिना गया सामान उसने गंगनहर पुल के पास छिपाया है। जब पुलिस उसे बरामदगी के लिए वहां ले गई, तो उसने पुलिसकर्मी को गंगनहर में धक्का देकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। इस पर पुलिस अभिरक्षा से फरार होने का एक और मुकदमा दर्ज किया गया।एसपी जीआरपी के निर्देशन में कई टीमों का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। मैन्युअल पुलिसिंग और मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर 31 अक्टूबर को आरोपी को कालूवाली पानी की टंकी, सैन चौकी थानो रोड, थाना डोईवाला (देहरादून) क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले जेल नहीं गया था, डर के कारण पुलिस से भाग गया था। उसने गंगनहर के पास हथकड़ी की रस्सी तोड़कर जंगल के रास्ते भागने की बात स्वीकार की। फरारी के दौरान वह किसी से संपर्क नहीं करता था ताकि पकड़ा न जाए।

ALSO READ  वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन की बड़ी कार्रवाई: छात्रों को एक्सपायरी चिप्स देने वाले महादेव इंटरप्राइजेज पर छापेमारी, एक्सपायरी स्टॉक जब्त—मुकदमा दर्ज की तैयारी

अभियुक्त नशे और जुए का आदी है तथा चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

गिरफ्तारी में थाना प्रभारी उ0नि0 रचना देवरानी, म0उ0नि0 प्रीति सैनी, अ0उ0नि0 अतुल चौहान सहित एसओजी जीआरपी और डोईवाला पुलिस की टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 6 3
Users Today : 116
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 6 3
Users Today : 116
Users Yesterday : 930