न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » कार्यवाही » पारिवारिक कलह बना जानलेवा: ईंट भट्टा मजदूर की हत्या में पत्नी और बेटा गिरफ्तार

पारिवारिक कलह बना जानलेवा: ईंट भट्टा मजदूर की हत्या में पत्नी और बेटा गिरफ्तार

(शहजाद अली हरिद्वार)मंगलौर ग्राम टांडा बनेड़ा स्थित एक ईंट भट्टे पर काम करने वाले मजदूर सलीम की हत्या के मामले में कोतवाली मंगलौर पुलिस ने मृतक की पत्नी इमराना और बेटे मुशाहिद को गिरफ्तार कर लिया है।

यह कार्रवाई 4 मई को गाधारौणा रोड से की गई।पुलिस के अनुसार, 27 अप्रैल को सलीम की हत्या की सूचना मिली थी। जांच में सामने आया कि पारिवारिक विवादों और घरेलू हिंसा से परेशान होकर पत्नी इमराना ने अपने दोनों बेटों के साथ मिलकर सलीम की फावड़े से हत्या कर दी थी। हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

घटना के बाद से आरोपी फरार थे। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर तलाश अभियान चलाया गया, जिसके बाद गिरफ्तारी संभव हो सकी। मामले में शामिल नाबालिग बेटे को पहले ही किशोर न्यायालय में पेश किया जा चुका है।

पुलिस ने बताया कि सलीम छोटी-छोटी बातों पर मारपीट करता था, जिससे तंग आकर परिवार ने यह कठोर कदम उठाया। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी है।

390 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *