न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:हरिद्वार में SIR पर डीएम मयूर दीक्षित का सख्त रुख, बोले—“किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं हटना चाहिए” BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का अलर्ट! आज कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश BIG BREAKING:उत्तराखंड के युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार का खुला रास्ता, CM धामी का बड़ा प्लान—वैश्विक मांग के मुताबिक कौशल और भाषा प्रशिक्षण पर जोर! BIG BREAKING:SIR पर बड़ा अपडेट: प्रदेश में 94% अनमैप्ड-विसंगति वाले मतदाताओं की सुनवाई पूरी, फार्म 6, 7 और 8 के निस्तारण को एक सप्ताह की डेडलाइन BIG BREAKING:जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! 13 सैंपल लिए, Blinkit समेत ब्रेड-टोफू कंपनियों को नोटिस, दो मामलों में कोर्ट पहुंचा मामला BIG BREAKING:देहरादून समाधान दिवस में गूंजा जनता का दर्द! 87 शिकायतों पर प्रशासन सख्त, जमीन कब्जे से आर्थिक मदद तक अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के आदेश
Home » अभियान » “गुटबाजी पर लगेगा ब्रेक, समर्पित कार्यकर्ताओं को मिलेगा सम्मान – संगठन सृजन अभियान से हरिद्वार कांग्रेस में नई जान फूंकने जुटे आब्जर्वर”

“गुटबाजी पर लगेगा ब्रेक, समर्पित कार्यकर्ताओं को मिलेगा सम्मान – संगठन सृजन अभियान से हरिद्वार कांग्रेस में नई जान फूंकने जुटे आब्जर्वर”

(शहजाद अली हरिद्वार)बहादराबाद। हरिद्वार महानगर कांग्रेस में संगठन सृजन अभियान के तहत पार्टी को नए सिरे से मजबूत करने की कवायद शुरू हो गई है। प्रैस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में अभियान के आब्जर्वर जगदीश ठाकोर एवं प्रेम प्रकाश बहुखण्डी ने बताया कि कांग्रेस नेतृत्व ने यह पहल पूरे देश में शुरू की है, जिसके तहत कार्यकर्ताओं की राय से पार्टी इकाइयों का पुनर्गठन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य पार्टी में सक्रिय, समर्पित और स्वच्छ छवि वाले कार्यकर्ताओं को आगे लाना है, ताकि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूती मिले।जगदीश ठाकोर ने बताया कि वे कुछ दिनों तक हरिद्वार में रहकर महानगर के प्रत्येक बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और उनकी राय लेंगे। इसके साथ ही सामाजिक व्यक्तियों और पत्रकारों से भी फीडबैक प्राप्त किया जाएगा। इन सबके आधार पर पार्टी नेतृत्व द्वारा महानगर कांग्रेस अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस में अब किसी भी प्रकार की गुटबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नए अध्यक्ष को सभी गुटों को साथ लेकर चलना होगा और पार्टी द्वारा तय कार्यक्रमों का पालन सुनिश्चित करना होगा।

पत्रकार वार्ता के दौरान जसपुर विधायक आदेश चौहान, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग, वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा, मनोज सैनी, अनिल भास्कर, संतोष चौहान, हिमांशु बहुगुणा समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। अभियान के जरिए कांग्रेस को हरिद्वार में नई ऊर्जा और दिशा देने की कोशिश की जा रही है।

 

ALSO READ  "हर घर बैंकिंग की ओर: हरिद्वार में 1 जुलाई से शुरू होगा 318 ग्राम पंचायतों में वित्तीय समावेशन महाअभियान"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 6 8 6
Users Today : 178
Users Yesterday : 1253
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 6 8 6
Users Today : 178
Users Yesterday : 1253