न्यूज़ फ्लैश
“देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत” “सीओ Sanjay Chauhan की दो टूक चेतावनी के बीच बहादराबाद थाने में सजी शांति समिति की महाबैठक: -ईद पर सौहार्द का संकल्प, हुड़दंगियों पर रहेगी कड़ी नजर”
Home » कार्यवाही » “बहादराबाद पुलिस की सटीक कार्रवाई: राष्ट्रीय राजमार्ग के पुल से चोरी करने वाले अज़ीम व इमरान चढ़े हत्थे, चोरी का पूरा सामान बरामद”

“बहादराबाद पुलिस की सटीक कार्रवाई: राष्ट्रीय राजमार्ग के पुल से चोरी करने वाले अज़ीम व इमरान चढ़े हत्थे, चोरी का पूरा सामान बरामद”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। थाना बहादराबाद पुलिस ने चोरी की एक बड़ी वारदात का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।

घटना 02 अक्टूबर 2025 की है, जब थाना बहादराबाद को सूचना मिली कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन पुल से सामान चोरी हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। मौके पर मौजूद इंजीनियर श्री शैलेन्द्र कुमार ने पुलिस के साथ मिलकर जांच की, जिसमें खुलासा हुआ कि पुल निर्माण में उपयोग होने वाले स्लीव और शोकर चोरी किए गए हैं।

पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की और शीघ्र ही दोनों चोरों को चोरी किए गए माल के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अजीम पुत्र नसीम और इमरान पुत्र इकबाल, दोनों निवासी ग्रीन पार्क कॉलोनी, कोतवाली सिविल लाइन, रूड़की, हरिद्वार के रूप में हुई। उनके कब्जे से निर्माण कार्य में उपयोग होने वाले 20 पीस शोकर बरामद हुए, जो चोरी की घटना में प्रयुक्त किए गए थे।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक राकेश कुमार, कांस्टेबल अंकित कुमार और कांस्टेबल अवनीश राणा शामिल रहे। चोरी किए गए पूरे सामान की बरामदगी के साथ ही थाना बहादराबाद में दोनों आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर आगे की कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। पुलिस टीम की इस तत्परता से स्थानीय लोगों में संतोष दिखाई दिया है।

287 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *