न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » निरीक्षण » हर मरीज को मिले बेहतर इलाज और निःशुल्क दवाएं: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने दिए सख्त निर्देश

हर मरीज को मिले बेहतर इलाज और निःशुल्क दवाएं: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने दिए सख्त निर्देश

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरमिलाप जिला चिकित्सालय और चैनराम महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले गरीब एवं निःसहाय मरीजों को सभी आवश्यक दवाइयां नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएं।डीएम ने सभी चिकित्सकों की नेम प्लेट लगाने के आदेश दिए, ताकि मरीजों को पहचान में आसानी हो। उन्होंने मोर्चरी की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु जेम पोर्टल से तत्काल 5 डीप फ्रीजर खरीदने के निर्देश देते हुए 10 लाख रुपये की स्वीकृति भी मौके पर दी।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की जानकारी ली। उपकरणों के रखरखाव में लापरवाही बरतने वाली अनुबंधित फर्म पर सख्ती बरतने के निर्देश भी दिए।उन्होंने ईसीज, रेडियोलॉजी, गाइनी, पीडियाट्रिक, डेंगू, इमरजेंसी वार्ड और लेबर रूम का गहन निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. आरके सिंह, सीएमएस डॉ. विजयेश भारद्वाज, डॉ. आरवी सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

255 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *