न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव!
Home » बैठक » “जनहित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु समन्वित प्रयासों पर जोर : हरिद्वार में दिशा समिति की बैठक”

“जनहित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु समन्वित प्रयासों पर जोर : हरिद्वार में दिशा समिति की बैठक”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। लोकसभा सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में मेला नियंत्रण कक्ष, सीसीआर के सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई और पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों की प्रगति पर चर्चा हुई।

सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुँचाने के लिए आपसी समन्वय से कार्य करें। उन्होंने कहा कि समन्वय की कमी से कोई योजना बाधित नहीं होनी चाहिए।

सड़क और जलभराव की समस्या पर सांसद ने कहा कि निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण किया जाए और जलभराव वाले क्षेत्रों में नालियों की समय रहते सफाई कराई जाए। स्वास्थ्य विभाग को डेंगू-मलेरिया रोकथाम के लिए साफ-सफाई और जागरूकता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

पेयजल व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सांसद ने जल जीवन मिशन के तहत शेष गांवों में शीघ्र कनेक्शन सुनिश्चित करने को कहा। विद्युत विभाग को लो वोल्टेज और हाई टेंशन लाइनों की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

बाणगंगा नदी की सफाई और मछलियों के संरक्षण हेतु मत्स्य विभाग व सिंचाई विभाग को तालाब निर्माण का कार्य सौंपा गया। बैठक में राधा स्वामी स्वयं सहायता समूह द्वारा कैटरिंग की गई, जिसकी गुणवत्ता की सराहना की गई।

बैठक में जनप्रतिनिधियों और सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने सांसद को आश्वस्त किया कि सभी निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।

ALSO READ  BIG BREAKING:: मुख्य सचिव का सख्त अल्टीमेटम: 15 अक्टूबर तक सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, विकास योजनाओं की सुस्ती पर अफसरों को फटकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 1 7
Users Today : 642
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 1 7
Users Today : 642
Users Yesterday : 496