न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:मालागूंठी में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, कार में फंसे 4 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया BIG BREAKING:नदियों का रौद्र रूप! खेतों में तेज कटाव से बढ़ी दहशत, गांवों की ओर मंडराया बाढ़ का खतरा BIG BREAKING:देहरादून में बारिश का अलर्ट! प्रशासन एक्टिव, जलभराव वाले इलाकों में QRT तैनात—डीएम आशीष चौहान ने संभाली कमान BIG BREAKING:हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR से सियासी हलचल तेज, SC युवक की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज BIG BREAKING:इंसानियत की मिसाल: डा. कुर्बान अली कपासी की अंतिम इच्छा का हिंदू सहयोगियों ने रखा मान, ज्वालापुर कब्रिस्तान में पूरे सम्मान से कराया सुपुर्द-ए-खाक BIG BREAKING:ऑरेंज अलर्ट से उत्तराखंड में बढ़ी सतर्कता, SDRF हाई अलर्ट पर—सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने टीमों की तैयारियों का लिया जायजा
Home » Uncategorized » कर्तव्य के दौरान टूट गया जीवन सूत्र: हरिद्वार में अतिक्रमण हटाओ अभियान के बीच दरोगा वीरेंद्र गुसाईं का हृदयगति रुकने से निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर

कर्तव्य के दौरान टूट गया जीवन सूत्र: हरिद्वार में अतिक्रमण हटाओ अभियान के बीच दरोगा वीरेंद्र गुसाईं का हृदयगति रुकने से निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार के कोतवाली नगर क्षेत्र में मंगलवार को अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया। ड्यूटी पर तैनात श्यामपुर थाने के दरोगा वीरेंद्र गुसाईं की अचानक तबीयत बिगड़ गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। एसपी सिटी पंकज गैरोला, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी और श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा जिला अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने मृतक दरोगा के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि वीरेंद्र गुसाईं एक अनुशासित और समर्पित पुलिस अधिकारी थे, उनका इस तरह अचानक चले जाना विभाग के लिए अपूर्णीय क्षति है। विभाग के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उन्हें एक कर्तव्यनिष्ठ और विनम्र अधिकारी के रूप में याद किया। पूरे पुलिस महकमे में शोक का माहौल व्याप्त है।

ALSO READ  यूपी की सियासत में नई हलचल: चंद्रशेखर आज़ाद का 'मिशन-27', 403 सीटों पर अकेले लड़ने का ऐलान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 6 0 0
Users Today : 345
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 6 0 0
Users Today : 345
Users Yesterday : 1179