न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: अंकिता भंडारी हत्याकांड: हरिद्वार में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से CBI की पूछताछ, BHEL के शिवालिक गेस्ट हाउस में 3 घंटे से सवाल-जवाब जारी BIG BREAKING:: कुंभ-2027 के कामों पर आधी रात को छापा! निर्माण स्थलों पर पहुंचे अपर मेलाधिकारी, पुल से घाट तक परखी रफ्तार, अफसरों को दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: संस्कृत विश्वविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान का भव्य समापन, ‘विकसित भारत-2047’ के सपनों को रंगों, विचारों और प्रतिभा से सजाने वाले विजेता सम्मानित BIG BREAKING::महानवमी पर उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित, सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: देवभूमि में बॉलीवुड का धमाका! मसूरी से नैनीताल तक अक्षय कुमार और जाह्नवी कपूर की शूटिंग, फिल्मी सितारों की पहली पसंद बन रहा उत्तराखण्ड BIG BREAKING:: आमजन के हक की आवाज बुलंद करेंगे पूर्व न्यायाधीश आनंद वर्धन, हरिद्वार में हाईकोर्ट बेंच की मांग भी उठेगी!
Home » निरीक्षण » “गोपेश्वर में प्रसव के दौरान महिला की मौत: जिलाधिकारी ने अस्पताल का किया निरीक्षण, निष्पक्ष जांच का दिलाया भरोसा”

“गोपेश्वर में प्रसव के दौरान महिला की मौत: जिलाधिकारी ने अस्पताल का किया निरीक्षण, निष्पक्ष जांच का दिलाया भरोसा”

(शहजाद अली हरिद्वार)गोपेश्वर । जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने गोपेश्वर जिला चिकित्सालय में प्रसव के दौरान हुई महिला की मौत का संज्ञान लेते हुए बुधवार को चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान मुख्य चिकित्साधीक्षक से घटना की पूरी जानकारी ली। वहीं इस दौरान उन्होंने मृतका के परिजनों से वार्ता कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने का भरोसा दिलाया।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. अनुराग धनिक को चिकित्सालय में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने चिकित्सालय में तैनाती सभी अधिकारी कर्मचारियों व्यवहार में सौम्यता रखते हुए उपचार करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मामले में जहां मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए गए हैं। वहीं मृतका के पोस्टमार्टम की विडियो बनाई गई है। साथ ही मामले की उच्च स्तरीय चिकित्सा समिति की जांच को लेकर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने मृतका के परिजनों को मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, उप जिलाधिकारी राजकुमार पांडेय, पूर्व नगर पालिका सभासद नवल भट्ट, अंकोला पुरोहित, शांति राणा, गोविंद सजवांण सहित अन्य लोग मौजूद थे।

ALSO READ  "हरिद्वार में आपदाग्रस्त इलाकों का स्थलीय सर्वेक्षण, डॉ. अजय चौरसिया की टीम ने दी बाढ़-भूस्खलन पर स्थायी समाधान बनाने की सख्त हिदायतें"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 4 1 5
Users Today : 24
Users Yesterday : 737
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 4 1 5
Users Today : 24
Users Yesterday : 737