न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव!
Home » निर्देश » “जनगणना की धीमी रफ्तार पर डीएम का कड़ा प्रहार: 18 अप्रैल तक HLB निपटाने का अल्टीमेटम, 25 अप्रैल से 5 मई तक हर हाल में पूरा होगा पहला चरण—लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई!”

“जनगणना की धीमी रफ्तार पर डीएम का कड़ा प्रहार: 18 अप्रैल तक HLB निपटाने का अल्टीमेटम, 25 अप्रैल से 5 मई तक हर हाल में पूरा होगा पहला चरण—लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जनगणना 2027 के सफल, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने हेतु आज जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने देर रात्रि को जिला आपदा कंट्रोल रूम में जनगणना प्रगति की गहन समीक्षा की।समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि जनगणना का कार्य धीमी गति से किया जा रहा है, जिसपर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी जिला स्तरीय अधिकारियों एवं चार्ज अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को सचेत करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए है कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए है कि हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (HLB) से संबंधित कार्यों को 18 अप्रैल 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिए जाए।

उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों एवं चार्ज अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत निर्धारित कार्य 25 अप्रैल से 05 मई 2026 के मध्य अनिवार्य रूप से पूर्ण किए जाएं।सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य संपादित करें।

बैठक में जिलाधिकारी ने एग्रीस्टैक (AgriStack) के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यों—आधार सीडिंग (Aadhaar Seeding), डीसीएस (DCS) एवं किसान रजिस्ट्री (Farmer Registry)—की भी विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को निर्देशित किया कि इन कार्यों को सुनियोजित रणनीति के तहत तीव्र गति से पूर्ण किया जाए,ताकि शासन की प्राथमिकताओं को समयबद्ध रूप से पूरा किया जा सके।

उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय, सतत मॉनिटरिंग एवं प्रभावी कार्यप्रणाली अपनाते हुए कार्यों को गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

ALSO READ  सीएम धामी का फरमान: शिकायतकर्ता की पूरी संतुष्टि पर ही मानी जाएगी समस्या सुलझी, लापरवाह अफसर पर होगी सख़्त कार्रवाई

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारीयो एवं तहसीलदारो को निर्देश देते हुए कहा कि तहसील स्तर पर राजस्व के जो भी वाद लंबित है

उन वादों को प्राथमिकता से निस्तारण करना सुनिश्चित करे, जिससे कि संबंधित वादकारियों को बार बार तहसील के चक्कर न लगाने पड़े।

बैठक में मुख्य नगर आयुक्त नंदन कुमार,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ,अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान, उप जिलाधिकारी रुड़की अनिल कुमार शुक्ला ,नगर आयुक्त रुड़की राकेश चंद्र तिवारी,उपजिलाधिकारी हरिद्वार जितेंद्र कुमार, उपजिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र नेगी, उपजिलाधिकारी लक्सर सौरभ असवाल, नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 1 5
Users Today : 640
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 1 5
Users Today : 640
Users Yesterday : 496