न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव!
Home » निरीक्षण » “गणतंत्र दिवस के रंग में रंगा देहरादून: परेड ग्राउंड में भव्य समारोह को लेकर तैयारियों की पूरी तस्वीर, डीएम–एसएसपी ने संभाली कमान”

“गणतंत्र दिवस के रंग में रंगा देहरादून: परेड ग्राउंड में भव्य समारोह को लेकर तैयारियों की पूरी तस्वीर, डीएम–एसएसपी ने संभाली कमान”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून । राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को गरिमामय, सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप से मनाने हेतु राजधानी देहरादून में सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। रविवार को जिलाधिकारी सविन बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने कार्यक्रम स्थल का संयुक्त रूप से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने मुख्य मंच सहित प्रत्येक ब्लॉक में माननीय अतिथियों, माननीय विधायकों, दायित्वधारियों एवं गणमान्य नागरिकों के सुगम आगमन तथा बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, राज्य आंदोलनकारियों एवं उनके परिजनों के लिए विशेष एवं सम्मानजनक बैठने की व्यवस्था करने पर भी बल दिया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर वाहनों की पार्किंग एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लाइव प्रसारण, सुदृढ़ साउंड सिस्टम, एंकर व्यवस्था तथा निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जनरेटर बैकअप की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने प्रवेश द्वार एवं मुख्य मंच की साज-सज्जा को आकर्षक एवं गरिमामय बनाए रखने तथा मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुसार सभी तैयारियाँ सुनिश्चित करते हुए नोडल अधिकारियों को अपने ड्यूटी प्वांइट पर तैनात रहने के निर्देश दिए। उन्होंने विकासपरक विभागीय झांकियों के सुचारू मूवमेंट हेतु भी उचित व्यवस्था, प्रत्येक ब्लॉक में पर्याप्त सीटिंग, पेयजल एवं स्वच्छता सुविधाएँ सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी के.के. मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, एसडीएम अपूर्वा सिंह, एसडीएम कुमकुम जोशी, एसडीएम विनोद कुमार सहित विभिन्न व्यवस्थाओं से जुड़े नोडल अधिकारी मौजूद थे।

ALSO READ  "कांवड़ मेले की तैयारियों पर मंडल आयुक्त का मेगा निरीक्षण: पटरी मार्ग से लेकर सुरक्षा तक हर व्यवस्था की हुई पड़ताल, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश"

कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउंड में प्रवेश की खास व्यवस्थाएं की गई है। गेट संख्या-1 से मुख्य मंच, गंगा एवं अलकनंदा ब्लॉक के पास धारकों का प्रवेश होगा। गेट संख्या-2 से भागीरथी ब्लॉक के पास धारकों का प्रवेश सुनिश्चित किया गया है। गेट संख्या-3 से परेड दल एवं झांकियों का प्रवेश होगा। गेट संख्या-4 से आसन, टौंस एवं यमुना ब्लॉक के पास धारकों एवं दर्शकों के लिए प्रवेश की व्यवस्था की गई है।

गणतंत्र दिवस समारोह का शुभारंभ प्रातः 10 बजे होगा। प्रातः 10 बजे परेड दलों की प्रतिबद्धता एवं परेड कमांडर द्वारा परेड का भार ग्रहण किया जाएगा। इसके पश्चात प्रातः 10ः20 बजे माननीय मुख्यमंत्री तथा 10ः28 बजे माननीय राज्यपाल का गरिमामय आगमन होगा। ठीक 10ः30 बजे ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के उपरांत कार्यक्रम आगे बढ़ेगा। प्रातः 10ः35 बजे से परेड का मार्च पास्ट, स्कूली बच्चों के कार्यक्रम, झांकियों का प्रदर्शन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके पश्चात 11ः25 बजे पुलिस मेडल वितरण किया जाएगा। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन होगा एवं महानुभावों का प्रस्थान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 0 5
Users Today : 630
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 0 5
Users Today : 630
Users Yesterday : 496