न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » आदेश » “बेटे और पत्नी पर बंदूक तानने वाले ITBP इंस्पेक्टर पिता पर डीएम सविन बंसल का बड़ा एक्शन: विशेषाधिकार से शस्त्र लाइसेंस निलंबित, मुकदमे और असलहा जब्ती के आदेश”

“बेटे और पत्नी पर बंदूक तानने वाले ITBP इंस्पेक्टर पिता पर डीएम सविन बंसल का बड़ा एक्शन: विशेषाधिकार से शस्त्र लाइसेंस निलंबित, मुकदमे और असलहा जब्ती के आदेश”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने जनता दरबार में मिली गंभीर शिकायत पर तत्काल सख्त कार्रवाई की है। शिकायतकर्ता विकास घिल्डियाल ने बताया कि उसके पिता, जो ITBP के इंस्पेक्टर हैं, पारिवारिक विवाद के चलते लाइसेंसी बंदूक से अक्सर उसे और उसकी मां को धमकाते हैं। डीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेषाधिकार का प्रयोग कर मौके पर ही शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिया। साथ ही एसएसपी को आदेश दिए कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शस्त्र थाने में जमा कराया जाए।

डीएम ने स्पष्ट किया कि शस्त्र लाइसेंस कोई मनमर्जी की छूट नहीं है, और जब इसका दुरुपयोग परिवार की सुरक्षा को खतरे में डाले, तो प्रशासन का दायित्व है कि वह तत्काल कदम उठाए। इस निर्णय से पीड़ित मां-बेटा को राहत मिली है और समाज को भी यह सख्त संदेश गया है कि कानून से ऊपर कोई नहीं। जिला प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि शस्त्र रखने वालों को अपनी जिम्मेदारी का एहसास होना चाहिए, वरना कार्रवाई तय है।

194 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *