(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मां गंगा और जल से जुड़ी समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
बैठक में श्यामपुर क्षेत्र में घाटों के संरक्षण और चोरी की घटनाओं को लेकर ग्राम प्रधान को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
वहीं, बैठक में अधूरी तैयारी और संतोषजनक जवाब न देने पर सहायक अभियंता सिंचाई का जून माह का वेतन रोकते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
डीएम ने मीट की दुकानों पर अवैध स्लॉटरिंग और फूलों की दुकानों में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए नगर निगम, पुलिस और राजस्व विभाग को सख्त छापेमारी के निर्देश दिए।
हरकी पौड़ी क्षेत्र में नियमों का सख्ती से पालन कराने और अवैध दुकानों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
उन्होंने भेल को भी पुरानी राख का उचित निस्तारण न करने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा और सीईटीपी से निकलने वाले जल की नियमित गुणवत्ता जांच कराने के निर्देश दिए।
सिंचाई विभाग (उत्तराखंड एवं यूपी) को अतिक्रमण हटाकर सरकारी भूमि को मुक्त कराने के आदेश दिए गए।
डीएम ने कहा कि कार्य सिर्फ कागजों पर नहीं बल्कि धरातल पर दिखने चाहिए, और प्रामाणिकता के लिए ‘बिफोर और आफ्टर’ फोटो अनिवार्य होंगे।
बैठक में कई विभागीय अधिकारी और समिति सदस्य उपस्थित रहे।













































