न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मसूरी की वादियों में अक्षय कुमार, सीएम धामी से मुलाकात में उत्तराखण्ड की फिल्म इंडस्ट्री को लेकर हुई बड़ी चर्चा! BIG BREAKING:: एक गाय से डेयरी कारोबार, 10 करोड़ का स्टार्टअप और जर्मनी तक पहुंची उत्तराखंड की बेटी! धामी के संवाद में गूंजा युवाओं की कामयाबी का दमदार संदेश BIG BREAKING:: अंकिता भंडारी केस में बड़ा एक्शन! पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से CBI ने 4 घंटे तक किए सवाल-जवाब BIG BREAKING:: अंकिता भंडारी हत्याकांड: हरिद्वार में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से CBI की पूछताछ, BHEL के शिवालिक गेस्ट हाउस में 3 घंटे से सवाल-जवाब जारी BIG BREAKING:: कुंभ-2027 के कामों पर आधी रात को छापा! निर्माण स्थलों पर पहुंचे अपर मेलाधिकारी, पुल से घाट तक परखी रफ्तार, अफसरों को दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: संस्कृत विश्वविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान का भव्य समापन, ‘विकसित भारत-2047’ के सपनों को रंगों, विचारों और प्रतिभा से सजाने वाले विजेता सम्मानित
Home » निर्देश » “विजय दिवस 2025 की भव्य तैयारियों पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की कड़ी नजर — हरिद्वार में गौरवशाली समारोह को यादगार बनाने हेतु सभी विभागों को दिए त्वरित निर्देश”

“विजय दिवस 2025 की भव्य तैयारियों पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की कड़ी नजर — हरिद्वार में गौरवशाली समारोह को यादगार बनाने हेतु सभी विभागों को दिए त्वरित निर्देश”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार । जनपद में विजय दिवस धूम धाम से मनाए जाने के लिए की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जिस स्तर से जो भी व्यवस्थाएं एवं तैयारियां की जानी है वह समय से पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने जिला सभागार परिसर के आसपास साफ सफाई व्यवस्था के लिए सहायक नगर आयुक्त नगर निगम एवं जिला उद्यान अधिकारी को जिला कार्यालय सभागार की साज़ सज्जा एवं शहीदों के चित्रों पर पुष्प माला की व्यवस्था एवं लोनिवि को साउंड सिस्टम की व्यवस्था एवं सभागार में आगंतुकों हेतु बैठने की व्यवस्था हेतु प्रधान नाजीर को व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों को लाने लेजाने के लिए बस की व्यवस्था के लिए परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। शहीदी को श्रद्धांजलि एवं गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने के लिए पुलिस विभाग को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए, एनसीसी कैडेटों की व्यवस्था हेतु कमांडर एनसीसी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।वीर नारियों एवं युद्ध में विकलांग हुए सैनिकों को सम्मानित करने हेतु उप जिलाधिकारी को शॉल एवं स्मृति चिन्ह की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला सैनिक कल्याण आधिकारी विंग कमांडर डॉ सरिता पंवार ने 16 दिसंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई । बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा,अपर जिलाधिकारी दीपेन्द्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,एवं अन्य संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया।

ALSO READ  BIG BREAKING:: जनगणना-2027 की तैयारी तेज, 23 चार्ज अधिकारियों को मिला खास प्रशिक्षण—डीएम ने दिए समयबद्ध और त्रुटिरहित गणना के निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 7 5 4
Users Today : 363
Users Yesterday : 737
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 7 5 4
Users Today : 363
Users Yesterday : 737