न्यूज़ फ्लैश
“2 घंटे की मूसलाधार बारिश से हरिद्वार में मचा हड़कंप! सूखी नदी बनी उफनता सैलाब, बह गईं कई गाड़ियां… क्रेन और हाइड्रा से चला हाई वोल्टेज रेस्क्यू ऑपरेशन” “कांवड़ यात्रा से पहले एक्शन मोड में नगर निगम रुड़की, कांवड़ पटरी मार्ग पर चला महा स्वच्छता अभियान!” “आपदा पर अब नहीं होगी देरी! सेना और यूएसडीएमए ने मिलाया दम, गोल्डन ऑवर में होगा सबसे तेज़ रेस्क्यू ऑपरेशन” “प्लास्टिक छोड़ो, प्रकृति जोड़ो!” — मुख्यमंत्री धामी का बड़ा संकल्प, जनभागीदारी से बनेगा सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड “80वें स्वतंत्रता दिवस पर पूरे उत्तराखंड में होगा भव्य आयोजन, खेल प्रतियोगिताओं, रक्तदान, वृक्षारोपण और देशभक्ति कार्यक्रमों के दिए गए निर्देश: मुख्य सचिव” “गढ़वाल में हाई अलर्ट! आयुक्त आनंद स्वरूप का बड़ा एक्शन—बंद सड़कें तुरंत खोलो, राहत कार्यों में जरा भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं, चारधाम यात्रियों की सुरक्षा सबसे पहले!”
Home » विकास » “धामी सरकार का डबल विकास धमाका: ₹2.62 करोड़ से चमकेगा चल्थी–नौलापानी मार्ग, ₹55 लाख से नधौर ट्रैकिंग रूट बनेगा पर्यटन का नया हॉटस्पॉट!”

“धामी सरकार का डबल विकास धमाका: ₹2.62 करोड़ से चमकेगा चल्थी–नौलापानी मार्ग, ₹55 लाख से नधौर ट्रैकिंग रूट बनेगा पर्यटन का नया हॉटस्पॉट!”

(शहजाद अली हरिद्वार)चम्पावत । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद चम्पावत के समग्र विकास को गति प्रदान करने हेतु महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं के लिए दो वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इन स्वीकृतियों से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी, पर्यटन विकास तथा स्थानीय जनजीवन में उल्लेखनीय सुधार होगा।

मुख्यमंत्री धामी द्वारा विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के अंतर्गत चल्थी–नौलापानी मार्ग (पी.एम.जी.एस.वाई) के सुधारीकरण कार्य हेतु ₹2.62 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस मार्ग के सुदृढ़ीकरण से ग्रामीण क्षेत्रों की आवागमन सुविधा बेहतर होगी तथा स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुगमता प्राप्त होगी। साथ ही यह मार्ग क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगा।

इसके अतिरिक्त विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट में पर्यटन एवं साहसिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से रीठा साहिब से भीडार होते हुए वन्य जीव अभ्यारण (नधौर) तक ट्रैकिंग रूट निर्माण हेतु ₹55.57 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। इस ट्रैकिंग रूट के निर्माण से क्षेत्र में पर्यटन को नई दिशा मिलेगी, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ना, आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण करना तथा पर्यटन को बढ़ावा देना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वीकृत कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण किया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र लाभ मिल सके।

उन्होंने यह भी कहा कि चम्पावत जनपद के सर्वांगीण विकास हेतु राज्य सरकार प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी जनहित से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 2 7 3 9
Users Today : 384
Users Yesterday : 723
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 2 7 3 9
Users Today : 384
Users Yesterday : 723