न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 IAS अधिकारियों के विभाग बदले! BIG BREAKING:: हरिद्वार की सफाई और विकास कार्यों को लेकर एक्शन मोड में नगर आयुक्त नंदन कुमार, रोड़ीबेलवाला से गंगा घाटों तक किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: कुम्भ-2027 को लेकर पुलिस का मेगा सुरक्षा प्लान तैयार, आतंकवाद से साइबर खतरे तक हर चुनौती पर रहेगी पैनी नजर! BIG BREAKING:: बच्चों के हक की गूंज से गूंजा बहादराबाद! ‘मेरा दिन, मेरा अधिकार, मेरा भविष्य’ के संदेश के साथ 160 बच्चों ने भरी जागरूकता की हुंकार BIG BREAKING:: दर्दनाक हादसे के पीड़ितों को CM धामी का बड़ा सहारा! मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख, घायलों को ₹1 लाख तक की आर्थिक मदद का ऐलान BIG BREAKING:: अंकिता भंडारी केस की आंच से फिर सुलगी उत्तराखंड की सियासत! हरिद्वार में महिला कांग्रेस का हल्लाबोल, विनोद आर्य की गिरफ्तारी को लेकर सड़क पर उतरीं ज्योति रौतेला
Home » संकल्प » “देवेंद्र फड़नवीस का त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग में दिव्य पूजन—संतों के सानिध्य में गूंजा हर-हर महादेव, नासिक महाकुंभ को भव्य, दिव्य और ऐतिहासिक बनाने का लिया संकल्प”

“देवेंद्र फड़नवीस का त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग में दिव्य पूजन—संतों के सानिध्य में गूंजा हर-हर महादेव, नासिक महाकुंभ को भव्य, दिव्य और ऐतिहासिक बनाने का लिया संकल्प”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी, अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरी व अन्य संत महापुरूषों के साथ ऋयम्बकेश्वर में ज्योर्तिलिंग की पूजा अर्चना कर महादेव शिव से नासिक कुंभ मेला सकुशल संपन्न होने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी एवं महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरी के नेतृत्व तथा सभी संत महापुरूषों के सानिध्य में नासिक महाकुंभ मेला भव्य व दिव्य स्वरूप में सकुशल संपन्न होगा।

उन्होंने कहा कि महाकुंभ मेले के आयोजन को लेकर सरकार पूरी तरह तैयार है। नासिक कुंभ मेला प्रशासन को महाकुंभ मेले को भव्य स्वरूप प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।

महाकुंभ मेले में आने वाले संतों और श्रद्धालुओं को उच्च स्तरीय सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। श्रद्धालुओं और संतों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि कुंभ मेला विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है। भारत में चार स्थानों पर लगने वाले कुंभ मेले में देश विदेश से करोड़ों संत व श्रद्धालु शामिल होते हैं।

जिससे सनातनियों में सांस्कृतिक एकजुटता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि नासिक कुंभ मेला सफलता के नए स्थापित करेगा। अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरी ने कहा कि सभी तेरह अखाड़े मिलकर नासिक महाकुंभ मेले को सफलतापूर्वक संपन्न कराएंगे।

इस अवसर पर श्रीमहंत रघु मुनि, श्रीमहंत शंकरानंद सरस्वती, कुंभ मेला मंत्री गिरीश महाजन, नासिक कुंभ मेला आयुक्त सहित सभी अधिकारी व अखाड़ा परिषद के पदाधिकारी शामिल रहे।

ALSO READ  "सहकार मंथन-2025: डॉ. धन सिंह रावत के नेतृत्व में सहकारी समितियों के दम पर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाता आत्मनिर्भर उत्तराखंड का भव्य संकल्प"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 2 6 6 7
Users Today : 792
Users Yesterday : 902
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 2 6 6 7
Users Today : 792
Users Yesterday : 902