न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » हादसा » रुड़की में सड़क पर मौत का तांडव: लिबरहेड़ी गाँव में तेज रफ्तार बाइक सवार ने पीछे से दूसरी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी , तुगलकपुर के रोबिन गिरी की मौके पर दर्दनाक मौत, साथी गंभीर, गाँव में मातम और ग़ुस्से की लहर

रुड़की में सड़क पर मौत का तांडव: लिबरहेड़ी गाँव में तेज रफ्तार बाइक सवार ने पीछे से दूसरी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी , तुगलकपुर के रोबिन गिरी की मौके पर दर्दनाक मौत, साथी गंभीर, गाँव में मातम और ग़ुस्से की लहर

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की क्षेत्र के लिबरहेड़ी गाँव में रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार बाइक सवार ने पीछे से दूसरी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तुगलकपुर गाँव निवासी युवक रोबिन गिरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से सिविल अस्पताल रुड़की पहुँचाया गया,

जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी नाज़ुक हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

मृतक रोबिन गिरी का पोस्टमार्टम रुड़की अस्पताल में किया गया। घटना की खबर लगते ही मृतक के गाँव तुगलकपुर से बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुँच गए और वहाँ भारी भीड़ जमा हो गई।

ग्रामीणों में गहरा आक्रोश और शोक देखने को मिला। गाँव के ग्राम प्रधान अर्जुन गिरी ने कहा कि अचानक हुई

इस दुर्घटना से पूरा गाँव सदमे में है और मृतक के परिवार पर ग़म का पहाड़ टूट पड़ा है।

 

 

657 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *