न्यूज़ फ्लैश
“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां” “7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज” “देहरादून में सियासी सौहार्द की रंगत: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी होली की शुभकामनाएँ, विकास और एकजुटता पर हुई खास चर्चा “जनसुनवाई में सख्त तेवर दिखे डीएम मयूर दीक्षित: 17 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर दो दिन की डेडलाइन और लापरवाह अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी” “रंगों के पर्व पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का संदेश: प्रेम, सौहार्द और समृद्धि के रंगों से महके हरिद्वार” “मुख्यमंत्री आवास में रंगों की बयार: पारंपरिक लोकधुनों संग गूंजा होली मिलन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश”
Home » घेराव » रुड़की में उबाल: योगेश प्रमुख पर हमले से भड़का दलित समाज, कोतवाली का घेराव — 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो बड़ा आंदोलन!

रुड़की में उबाल: योगेश प्रमुख पर हमले से भड़का दलित समाज, कोतवाली का घेराव — 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो बड़ा आंदोलन!

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। योगेश पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दलित समाज के विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों कोतवाली का घेराव किया। उन्होंने योगेश को सुरक्षा दिए जाने की मांग भी की। वहीं एसपी देहात ने उन्हें समझाकर शांत किया और कहा कि दो लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है साथ ही आश्वासन दिया कि जल्द अन्य की गिरफ्तारी होगी।

अंतर्राष्ट्रीय रविदास धाम जनकल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं दलित नेता योगेश प्रमुख पर शुक्रवार शाम कार सवार लोगों ने हमला कर दिया था। यह हमले में योगेश को गंभीर चोटे आई थी और रुड़की में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर स्थिति में हायर सेंटर रेफर किया गया था। मामले को लेकर बीती रात दलित समाज के विभिन्न संगठनों ने कोतवाली घेराव की चेतावनी सोशल मीडिया के माध्यम चली थी। आज विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे। नेशनल भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश कटारिया,प्रदेश अध्यक्ष भीम आर्मी जय भीम संगठन के प्रदेश पर प्रभारी दीपक सेठपुर, अध्यक्ष अंकुश शेरवाल एवं सोनू लाठी ने कहा कि इस प्रकार की घटना बेहद निंदनीय है। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी, योगेश प्रमुख एवं उनके परिवार को सुरक्षा दिए जाने की मांग की। सभी दलित नेताओं ने कहा कि 48 घंटे के अंदर अगर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो समाज के लोग आगे की रणनीति तैयार करेंगे। वहीं कोतवाली पहुंचे लोगों से एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने वार्ता की। उन्होंने बताया कि मामले में अब तक दो लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द ही कर दी जाएगी। वारदात में इस्तेमाल हुई गाड़ियां पुलिस के कब्जे में आ चुकी है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद से ही पुलिस सक्रिय होकर कार्य कर रही है और किसी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं सुरक्षा दिए जाने की मांग को शासन तक पहुंचाया जायेगा।

220 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां”

“7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज”