न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: महा नवमी पर सेनानायक आयुष अग्रवाल ने की माँ भगवती की पूजा-अर्चना, कन्या भोज व भंडारे से भक्तिमय हुआ 40वीं वाहिनी पीएसी का माहौल BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस! BIG BREAKING:: सड़क हादसे में कांस्टेबल चालक प्रमोद कुमार का निधन, हरिद्वार पुलिस ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई BIG BREAKING:: लकड़ी के सौदे में 6 लाख की चपत लगाकर दो साल से पुलिस को दे रहा था चकमा, ₹5 हजार के इनामी को ‘ऑपरेशन प्रहार’ में हरिद्वार पुलिस ने गाजीपुर से दबोचा!
Home » निर्देश » “भूमि विवादों पर आयोग की सख्ती रंग लाई: 17 मामलों की सुनवाई में 10 प्रकरणों का त्वरित निस्तारण, अफसरों को कड़े निर्देश”

“भूमि विवादों पर आयोग की सख्ती रंग लाई: 17 मामलों की सुनवाई में 10 प्रकरणों का त्वरित निस्तारण, अफसरों को कड़े निर्देश”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में भूमि से संबंधित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण हेतु अनुसूचित जाति आयोग द्वारा गुरुवार को कुल 17 प्रकरणों की सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान 10 प्रकरणों का निस्तारण किया गया, जबकि शेष प्रकरणों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

आयोग द्वारा हरिद्वार निवासी बाबूराम, चमन लाल, मोहनलाल, सुरेश चंद्र एवं प्रमिला तथा देहरादून निवासी पुष्पा देवी, जोकला देवी, विनोद कुमार, जोगिंदर, ब्रह्मपाल, ओम प्रकाश एवं सूर्यकांत से संबंधित भूमि प्रकरणों का निस्तारण करते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उल्लेखनीय है कि ये सभी प्रकरण भूमि के सीमांकन, पैमाइश तथा भूमि पर अनाधिकृत कब्जे से संबंधित थे, जो आयोग के समक्ष सुनवाई में लंबित थे।

आयोग ने स्पष्ट किया कि अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित व्यक्तियों के भूमि अधिकारों की रक्षा एवं न्यायोचित समाधान हेतु इस प्रकार की सुनवाई आगे भी नियमित रूप से की जाती रहेंगी

ALSO READ  BIG BREAKING:: जनसुनवाई में 88 शिकायतें, 45 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर सीडीओ ने दिए जल्द कार्रवाई के निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 4 0 6
Users Today : 726
Users Yesterday : 672
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 4 0 6
Users Today : 726
Users Yesterday : 672