न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » ऐलान » “खेलभूमि उत्तराखण्ड की ओर: ओलंपिक दिवस पर सीएम धामी ने विजेताओं को किया सम्मानित, खेलों को लेकर नई योजनाओं का किया ऐलान”

“खेलभूमि उत्तराखण्ड की ओर: ओलंपिक दिवस पर सीएम धामी ने विजेताओं को किया सम्मानित, खेलों को लेकर नई योजनाओं का किया ऐलान”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया और सभी खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई।मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि ओलंपिक दिवस केवल प्रतिस्पर्धा का नहीं, बल्कि समर्पण, अनुशासन, एकता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में खेलों को दी जा रही प्राथमिकता का उल्लेख करते हुए बताया कि अब भारत खेलों में भागीदारी नहीं, बल्कि विजय की ओर अग्रसर है।उन्होंने बताया कि एशियाई खेल 2023 में भारत ने 107 पदक जीतकर ऐतिहासिक प्रदर्शन किया, वहीं टोक्यो ओलंपिक 2020 में 126 खिलाड़ियों ने क्वालिफाई किया, जो देश के मजबूत खेल पारिस्थितिकी तंत्र का प्रमाण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड को “खेलभूमि” के रूप में विकसित करने के लिए सरकार संकल्पित है।राज्य में हाल ही में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों ने 103 पदक जीतकर राज्य का मान बढ़ाया। साथ ही आठ शहरों में 23 खेल अकादमियों, हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय और लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना पर तेज़ी से कार्य चल रहा है।

सरकार की खेल नीति के तहत पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरी, खेल भत्ता, खेल रत्न पुरस्कार और सरकारी सेवाओं में 4% कोटा जैसी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इस अवसर पर खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्या समेत खेल विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

160 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *