न्यूज़ फ्लैश
“kavad यात्रा पर धामी सरकार का मेगा प्लान! CM के सख्त निर्देश—‘सुरक्षित कांवड़, सुव्यवस्थित कांवड़ और स्वच्छ कांवड़’ के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर रहेगा फुल फोकस” “पूर्व विधायक अमरीश कुमार की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया नमन, बोले—उनके संघर्ष और उसूलों की राह पर आगे बढ़े कांग्रेस परिवार” Haridwar: का बदलेगा कायाकल्प! हर की पैड़ी से रोड़ी बेलवाला तक विकास की ‘महागाथा’, श्रद्धालुओं को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं और सुगम आवागमन “Chakrata में ‘विकसित भारत’ मिशन का आगाज, विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ” “Roorkee: में चलती कार बनी आग का गोला! मंगलौर-हरिद्वार हाईवे पर धू-धूकर जली नई कार, देखते ही देखते हुई राख” “Haridwar:को CM धामी की बड़ी सौगात! 235 करोड़ की विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन-शिलान्यास, गंगा कॉरिडोर से बदलेगी शहर की सूरत”
Home » प्रस्ताव » मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 16वें वित्त आयोग का किया स्वागत, राज्य सरकार रखेगी अपने प्रस्ताव

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 16वें वित्त आयोग का किया स्वागत, राज्य सरकार रखेगी अपने प्रस्ताव

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया।

आयोग की यह टीम उत्तराखण्ड के दौरे पर है और राज्य की वित्तीय जरूरतों और योजनाओं को लेकर सरकार के साथ संवाद करेगी।

आयोग की टीम में सदस्य श्रीमती एनी जॉर्ज मैथ्यू, श्री मनोज पांडा, श्री सौम्या कांतिघोष, सचिव श्री ऋत्विक पांडे, संयुक्त सचिव श्री के.के. मिश्रा एवं संयुक्त निदेशक सुश्री पी. अमरूथावर्षिनी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने आयोग का अभिनंदन करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड एक विशेष परिस्थिति वाला राज्य है

, जहाँ भौगोलिक चुनौतियाँ अधिक हैं और विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त संसाधनों की आवश्यकता रहती है। उन्होंने आशा जताई कि 16वां वित्त आयोग राज्य की जरूरतों को समझते हुए समुचित सहायता प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री श्री धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोग के साथ औपचारिक बैठक आयोजित होगी, जिसमें राज्य सरकार वित्त आयोग के समक्ष अपना ज्ञापन प्रस्तुत करेगी। बैठक में नगर निकायों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी संवाद किया जाएगा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल, मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव श्री आर.के. सुधांशु, सचिव वित्त श्री दिलीप जावलकर एवं वित्त विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

राज्य सरकार की ओर से यह दौरा वित्तीय संसाधनों की स्थिति को बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 5 0
Users Today : 33
Users Yesterday : 938
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 5 0
Users Today : 33
Users Yesterday : 938