न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: बिजली निगमों की वित्तीय सेहत सुधारने के लिए CM धामी का बड़ा एक्शन, सरकारी विभागों पर 539 करोड़ के बकाये पर सख्त निर्देश! BIG BREAKING:: उत्तराखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, CM धामी ने अधिकारियों को किया हाई अलर्ट, पर्यटकों की आवाजाही पर भी सख्ती के निर्देश BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री धामी ने पत्नी गीता धामी संग पारंपरिक रीति-रिवाजों से मनाया करवाचौथ, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: हरिद्वार में सड़क हादसों पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, सड़कों का होगा थर्ड पार्टी सेफ्टी ऑडिट, कैमरों से होगी निगरानी! BIG BREAKING:: मसूरी विंटरलाइन कार्निवाल-2026 की भव्य तैयारी शुरू, देश-विदेश के पर्यटकों को मिलेगा संस्कृति, विरासत और मनोरंजन का अनूठा संगम! BIG BREAKING:: उत्तराखंड में विकास को बड़ी रफ्तार! ₹758 करोड़ की दो बड़ी परियोजनाओं समेत पांच प्रस्तावों पर मुहर, कुंभ-2027 की सफाई व्यवस्था के लिए ₹25 करोड़ मंजूर
Home » विकास » “मुख्यमंत्री धामी का बड़ा विकास धमाका: हरिद्वार गंगा कॉरिडोर से लेकर सड़कों, स्कूलों, मंदिरों व हेलीपोर्ट तक 167 करोड़ की योजनाओं को हरी झंडी”

“मुख्यमंत्री धामी का बड़ा विकास धमाका: हरिद्वार गंगा कॉरिडोर से लेकर सड़कों, स्कूलों, मंदिरों व हेलीपोर्ट तक 167 करोड़ की योजनाओं को हरी झंडी”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विभिन्न सड़कों के सुधारीकरण एवं पुनर्निर्माण, स्कूल भवनों, हरिद्वार गंगा कॉरिडोर परियोजना के तहत हर की पैड़ी क्षेत्र के विकास, घाटों एवं पुलों के निर्माण के साथ ही हैलीपोर्ट निर्माण, विभिन्न मंदिरों के सौंदर्यीकरण तथा मार्ग निर्माण आदि से संबंधित योजनाओं के लिए 167 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री घोषणा के तहत विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार के विकासखण्ड दुगड्‌डा के अन्तर्गत मेरठ पौड़ी रा०मा० के किमी० 138 से लालपुर-कलालघाटी-नयावाद पुराना कोटद्वार हरिद्वार मोटर मार्ग का सुधारीकरण कार्य हेतु ₹ 1.28 करोड़, राज्य योजना के अन्तर्गत चम्पावत खेतीखान मोटर मार्ग (64) के किमी0 8.00 से सुयालखर्क मिलान मोटर मार्ग का सुधारीकरण/डामरीकरण के कार्य हेतु ₹ 3.20 करोड़, विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के विकासखण्ड बेतालघाट एवं कोटाबाग के नानिया विनायक मोटर मार्ग से बिडारी पोखराधार तक मोटर मार्ग का पुनर्निर्माण कार्य हेतु ₹ 4 करोड़ की योजना स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

 

मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र मसूरी के पुरूकुल में निर्माणाधीन सैन्यधाम एवं मसूरी रोपवे के लोअर टर्मिनल तक पहुंचने वाले मुख्य सड़क मार्गों को डेढ़ लेन में उच्चीकरण के कार्य हेतु ₹ 13.39 लाख, जनपद चम्पावत में विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के अन्तर्गत कामाज्यूला भनार रैघाडी मोटर मार्ग में पुनर्निर्माण एवं सुधारीकरण के कार्य हेतु ₹ 7 करोड़, राज्य योजना के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र गंगोलीहाट में पोखरी चण्डिकाघाट मोटर मार्ग निर्माण कार्य हेतु ₹5.38 करोड़ की योजना स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री घोषणा के तहत अगस्त्मुनि रा० स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ऑडिटोरियम के निर्माण कार्य हेतु ₹ 5.19 करोड़ की योजना स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया। जबकि हरिद्वार गंगा कॉरिडार परियोजना के अन्तर्गत मुख्यमंत्री द्वारा हर की पैडी पुनरूद्धार योजना के तहत मालवीय द्वीप, सुभाष घाट, कांगड़ा घाट तथा रोडी बेलवाला घाट तथा पुल निर्माण कार्य हेतु ₹ 70 करोड़ तथा हर की पैडी के उत्तरी क्षेत्र के विकास हेतु ₹ 69.34 करोड़ की योजना का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने जनपद पौडी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र लैंसडौन के ओडल नामक स्थान पर हैलीपोर्ट के निर्माण हेतु प्रथम चरण के कार्य हेतु ₹ 10.66 लाख की योजना का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

ALSO READ  रानीपुर में विकास की रफ्तार: विधायक आदेश चौहान ने 53 लाख की लागत से कॉलोनियों की सड़कों का निर्माण कार्य कराया शुरू

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ की ग्राम सभा चौना से माँ नन्दादेवी मंदिर का सौन्दर्यीकरण कार्य हेतु ₹ 40.56 लाख तथा विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ में ग्राम सभा चौना से बुक्टीखेत तक खडण्जा निर्माण कार्य हेतु ₹ 40.41 लाख, विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ में इमला से रजन मंदिर तक अश्व मार्ग का निर्माण कार्य हेतु ₹ 40.14 लाख का अनुमोदन प्रदान किया गया है, इन योजनाओं की स्वीकृति संबंधी शासनादेश भी निर्गत किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा विधानसभा क्षेत्र में गौशाला का निर्माण कार्य हेतु ₹ 4.23 करोड़, विधानसभा क्षेत्र हल्द्वानी हेतु राज्य विधिक परिषद को हल्द्वानी में उनके भवन के लिये ₹ 1.00 करोड तथा विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट में देवीधुरा मुख्य मार्ग से महाविद्यालय को जाने वाली सडक मार्ग 500 मीटर हिस्से में इण्टर लॉकिंग टाईल्स लगवाये जाने हेतु ₹ 33.78 लाख का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

इस संबंध में यह उल्लेखनीय है कि गौशाला निर्माण हेतु 40 प्रतिशत धनराशि ₹ 1.69 करोड़, राज्य विधिक परिषद के भवन निर्माण हेतु प्रथम चरण के कार्य के लिये ₹ 43.13 लाख तथा सड़क मार्ग के इंटरलॉकिंग कार्य हेतु अवशेष राशि ₹ 22.52 लाख का शासनादेश भी निर्गत किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 0 3 5 9
Users Today : 250
Users Yesterday : 1019
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 0 3 5 9
Users Today : 250
Users Yesterday : 1019