न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » अभियान » “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता का भी दिया संदेश

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता का भी दिया संदेश

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सीसीआर पहुंचकर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत रूद्राक्ष का पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष ग्लोबल वॉर्मिंग और पर्यावरण असंतुलन को रोकने में अहम भूमिका निभाते हैं। इस अभियान का उद्देश्य है कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी माँ के सम्मान में एक पौधा लगाए, ताकि भावनात्मक जुड़ाव के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाया जा सके।इसके पश्चात मुख्यमंत्री धामी गंगा घाट पहुंचे, जहाँ उन्होंने स्वच्छता अभियान में स्वयं झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “स्वच्छ भारत” अभियान को सफल बनाने के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने आमजन से अपील की कि कचरे को निर्धारित स्थान पर ही डालें और अपने गांव-शहर को स्वच्छ बनाए रखने में भागीदारी निभाएं।मुख्यमंत्री ने मां गंगा का आचमन कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।

मुख्यमंत्री ने घाट पर मौजूद विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं से सीधा संवाद किया और यात्रा व सुविधाओं की जानकारी ली। श्रद्धालुओं ने व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री की सादगी और विनम्रता की प्रशंसा की।इस अवसर पर सांसद कल्पना सैनी, विधायक मदन कौशिक, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, मेयर किरण जेसल, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, डीजीपी दीपम सेठ सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

102 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *