न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » निरीक्षण » मुख्य विकास अधिकारी ने किया रुड़की विकासखंड का निरीक्षण, कनिष्ठ सहायक को किया निलंबित और एबीडीओ की छुट्टियों की विस्तृत जांच के दिए निर्देश

मुख्य विकास अधिकारी ने किया रुड़की विकासखंड का निरीक्षण, कनिष्ठ सहायक को किया निलंबित और एबीडीओ की छुट्टियों की विस्तृत जांच के दिए निर्देश

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की, 8 अगस्त 2025: मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) श्रीमती आकांक्षा कोण्डे ने आज रुड़की विकासखंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले हिलान्स बेकरी यूनिट का दौरा किया और वहां के उत्पादन एवं विपणन गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की।सीडीओ ने जिला परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना को निर्देश दिया कि बेकरी में बनी कुकीज का सेल्फ-लाइफ सर्टिफिकेट एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि उत्पादन और विपणन से जुड़ी सभी प्रक्रियाएँ सुचारू रूप से पूरी हों।निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने विकासखंड के अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यालयों की भी जांच की। उन्होंने जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश को सभी कर्मचारियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति की जांच के निर्देश दिए। साथ ही, एक कनिष्ठ सहायक को निलंबित करने और एबीडीओ की छुट्टियों की विस्तृत जांच करने के आदेश भी दिए।इसके अतिरिक्त, सीडीओ ने निर्देश दिया कि विकासखंड की लाइब्रेरी का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा किया जाए और वहां पानी, शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जाए।निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक कैलाश नाथ तिवारी, जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश, जिला परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण का उद्देश्य विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करना था।

249 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *