न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस! BIG BREAKING:: सड़क हादसे में कांस्टेबल चालक प्रमोद कुमार का निधन, हरिद्वार पुलिस ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई BIG BREAKING:: लकड़ी के सौदे में 6 लाख की चपत लगाकर दो साल से पुलिस को दे रहा था चकमा, ₹5 हजार के इनामी को ‘ऑपरेशन प्रहार’ में हरिद्वार पुलिस ने गाजीपुर से दबोचा! BIG BREAKING:: 8 महीने तक छिपता रहा आरोपी, आखिर हरिद्वार पुलिस के ‘प्रहार’ से नहीं बच पाया! राजस्थान के भिवाड़ी से गिरफ्तार, नाबालिग सकुशल बरामद
Home » सौगात » “छठ मईया पार्क को मिली सुरक्षा की सौगात: नवोदय नगर वार्ड-13 में चार दिवारी निर्माण का नारियल फोड़कर हुआ भव्य शुभारंभ, श्रद्धालुओं और नागरिकों में खुशी की लहर”

“छठ मईया पार्क को मिली सुरक्षा की सौगात: नवोदय नगर वार्ड-13 में चार दिवारी निर्माण का नारियल फोड़कर हुआ भव्य शुभारंभ, श्रद्धालुओं और नागरिकों में खुशी की लहर”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। नवोदय नगर वार्ड नंबर 13 में नगर पालिका शिवालिक नगर द्वारा पूर्व में विकसित किया गया छठ मईया पार्क, विशेष रूप से छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की पूजा-अर्चना, व्रत, अर्घ्य एवं धार्मिक अनुष्ठानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निर्मित किया गया है। यह पार्क वर्षों से क्षेत्रवासियों की आस्था का केंद्र बना हुआ है और छठ पर्व के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पूजा संपन्न करते हैं।

इसी क्रम में नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा द्वारा पार्क की चार दिवारी निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर विधिवत शुभारंभ किया गया। चार दिवारी निर्माण से पार्क की सुरक्षा, स्वच्छता, सुव्यवस्था एवं संरक्षण सुनिश्चित होगा, साथ ही असामाजिक तत्वों पर भी प्रभावी नियंत्रण रहेगा। इससे बच्चों, महिलाओं एवं बुज़ुर्गों को पार्क का सुरक्षित वातावरण प्राप्त होगा।

यह छठ मईया पार्क क्षेत्र का एकमात्र ऐसा सार्वजनिक पार्क है जिसे नगर पालिका शिवालिक नगर द्वारा विकसित किया गया है, जहाँ छठ पर्व के साथ-साथ अन्य सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है। चार दिवारी बनने के बाद पार्क की सुंदरता और उपयोगिता दोनों में वृद्धि होगी।

नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने शुभारंभ के अवसर पर कहा कि छठ मईया पार्क केवल एक पार्क नहीं, बल्कि क्षेत्र की धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। नगर पालिका का निरंतर प्रयास है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं और नागरिकों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुव्यवस्थित वातावरण मिले। चार दिवारी निर्माण से पार्क की सुरक्षा के साथ-साथ इसकी गरिमा भी बढ़ेगी। भविष्य में भी नगर पालिका शिवालिक नगर क्षेत्र में जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाती रहेगी।”

ALSO READ  BIG BREAKING:: 332 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी की सौगात, CM धामी बोले—नौकरी नहीं, जनसेवा का संकल्प लेकर निभाएं जिम्मेदारी!

नगर पालिका शिवालिक नगर द्वारा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, धार्मिक स्थलों के संरक्षण एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार हेतु लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इस अवसर पर सभासद दीपक नौटियाल, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, श्वेता सिंह, भानु प्रताप सिंह,अवधेश राय, जटाशंकर श्रीवास्तव, मदनेश मिश्रा रितु ठाकुर, भागेश्वरी, दीपा सिंह, रीना नेगी, नीलम रावत, संदीप मैथानी, अंशुल शर्मा, देव विख्यात भाटी, सुधांशु, मदनेस मिश्रा, जटाशंकर श्रीवास्तव, दिनेश चंद्रा, पवन सैनी, निरज प्रेमी,रामनिवास गुजर, निरज प्रेमी, शैलेन्द्र, पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता बंधु व स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 3 3 4
Users Today : 654
Users Yesterday : 672
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 3 3 4
Users Today : 654
Users Yesterday : 672