न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव! BIG BREAKING:: कुंभ-2027 को दिव्य-भव्य बनाने की तैयारी तेज, सतपाल महाराज का सख्त निर्देश—समय पर पूरे हों सभी काम, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं में न हो कोई चूक! BIG BREAKING:: डीएम साहब ने स्कूल में पूछे गणित के सवाल, बच्चों ने दिए फटाफट जवाब! अब पुराने भवन की होगी छुट्टी, बनेगा नया स्कूल
Home » अभियान » “हरिद्वार में 21 फरवरी से ‘चमाचम सड़क सफाई अभियान’ शुरू, डीएम मयूर दीक्षित के निर्देशन में स्वच्छता का महाअभियान — सीएम पुष्कर सिंह धामी के सपनों को मिलेगा नया आयाम”

“हरिद्वार में 21 फरवरी से ‘चमाचम सड़क सफाई अभियान’ शुरू, डीएम मयूर दीक्षित के निर्देशन में स्वच्छता का महाअभियान — सीएम पुष्कर सिंह धामी के सपनों को मिलेगा नया आयाम”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का यह है सपना साफ स्वच्छ हो हरिद्वार अपना* के संकल्प को साकार करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चमाचम सड़क सफाई अभियान जनपद हरिद्वार में कल 21 फरवरी, 2026 से 03 मार्च, 2026 तक व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में “मेरा घर, मेरी सड़क” थीम पर विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अभियान का उद्देश्य जनपद की सड़कों, आंतरिक मार्गों, सर्विस लेन, फ्लाईओवर, पगडंडियों एवं सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई सुनिश्चित करते हुए स्वच्छता के स्तरीय मानकों को उच्चतम स्तर तक पहुँचाना है। साथ ही राज्य में आने वाले पर्यटकों के मध्य स्वच्छता के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित करना भी इसका प्रमुख लक्ष्य है।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं । उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों में अभियान को सफल बनाने के लिए कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने इस अभियान में नगर निगम हरिद्वार एवं रुड़की, नगर पालिका/नगर पंचायत, पंचायत राज विभाग, मण्डी परिषद, गन्ना विकास विभाग, वन विभाग, राजाजी नेशनल पार्क प्रशासन, जिला उद्योग केंद्र, सिडकुल, छावनी परिषद रुड़की, एचआरडीए, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण निर्माण विभाग (PMGSY), प्रांतीय निर्माण खंड (NH), सिंचाई विभाग, गंगनहर निर्माण खंड तथा बीएचईएल हरिद्वार सहित सभी संबंधित विभागों को उनके-उनके कार्यक्षेत्र में स्वच्छता अभियान संचालित करने हेतु निर्देशित किया गया है।

सभी विभागीय नोडल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाते हुए सड़कों के ROW क्षेत्र की सफाई, साइनेज एवं गति अवरोधकों की मरम्मत, पुलों के एप्रोच एवं नहर मार्गों के आसपास स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

ALSO READ  BIG BREAKING:: देर रात हरिद्वार में पुलिस का धुआंधार चेकिंग अभियान, सिटी से देहात तक मचा हड़कंप!

उन्होंने अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जनभागीदारी पर विशेष बल दिया गया है। उन्होंने जनपद के समस्त नागरिकों से भी अपील की है कि जिस तरह से पूर्व में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में सभी ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की है तथा इस अभियान में भी उसी उत्साह व जोश के साथ स्वयं आगे आकर अपने घर एवं आसपास की सड़कों की सफाई करने में सहयोग करेंगे तथा अन्य लोगों को भी प्रेरित करेंगे।

उन्होंने सभी संबंधित विभागों/संस्थाओं को निर्देशित किया गया है कि वे स्वच्छता अभियान से पूर्व एवं उपरांत की जीपीएस लोकेशन सहित फोटोग्राफ अनिवार्य रूप से व्हाट्सएप नंबर 8273371714 पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 3 2
Users Today : 557
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 3 2
Users Today : 557
Users Yesterday : 496