न्यूज़ फ्लैश
“टकाभरी रविदास मंदिर हत्याकांड: रहस्यमयी गुमशुदगी से सनसनीखेज़ हत्या तक—एसएसपी नवनीत सिंह का बड़ा एक्शन, 6 सदस्यीय एसआईटी करेगी हर एंगल से जांच” “आईआईटी रुड़की में गूंजा डिज़ाइन इनोवेशन का बिगुल: ‘एमएसएमई इनोवेटिव योजना’ से उद्योग–अकादमिक साझेदारी को मिली नई रफ्तार” “देहरादून में खेल गौरव का उत्सव: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप के सिल्वर मेडल विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित, कहा—‘मेहनत और अनुशासन से ही बनते हैं चैंपियन’” “खेल भावना का जश्न: डीपीएस दौलतपुर जूनियर कनखल में वार्षिक खेलकूद समारोह 2026 बना ऊर्जा, उत्साह और प्रतिभा का महाउत्सव” “रोशनाबाद के वार्ड 11 में विकास की गूंज: नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने आधुनिक सड़कों का भव्य लोकार्पण कर बदली क्षेत्र की तस्वीर, जनविश्वास और पारदर्शिता के साथ समग्र विकास की ओर मजबूत कदम” “हरिद्वार में सजेगा आस्था का महासागर: पुष्कर सिंह धामी का संकल्प—कुंभ 2027 होगा अब तक का सबसे दिव्य, भव्य और ऐतिहासिक आयोजन, श्रद्धालुओं की सुरक्षा-सुविधा पर सरकार का फुल फोकस”
Home » समारोह » “खेल भावना का जश्न: डीपीएस दौलतपुर जूनियर कनखल में वार्षिक खेलकूद समारोह 2026 बना ऊर्जा, उत्साह और प्रतिभा का महाउत्सव”

“खेल भावना का जश्न: डीपीएस दौलतपुर जूनियर कनखल में वार्षिक खेलकूद समारोह 2026 बना ऊर्जा, उत्साह और प्रतिभा का महाउत्सव”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार दिल्ली पब्लिक स्कूल, दौलतपुर जूनियर कनखल वार्षिक खेलकूद समारोह 2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्री-प्राइमरी एवं प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खेल भावना, टीमवर्क तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुनील अग्रवाल रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय केटलबेल खिलाड़ी एवं स्वर्ण पदक विजेता शालिनी सिंह तथा दिलावरी पत्नी सर्वजीत दिलावरीi की गरिमामयी उपस्थिति ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में विकास गोयल प्रो वाइस चेयरमैन की प्रेरणादायी उपस्थिति ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।समारोह का शुभारम्भ अत्यंत उत्साह के साथ हुआ। विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताओं के साथ-साथ रंगारंग ड्रिल प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। फुटबॉल, कबड्डी (बालक एवं बालिका) तथा बैडमिंटन (बालिका) प्रतियोगिताओं ने खेल भावना को नई ऊँचाइयाँ दीं। प्री-प्राइमरी के नन्हे विद्यार्थियों का फुटबॉल मैच विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।अभिभावकों के उत्साहवर्धन, शिक्षकों के समर्पण और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को सफल बनाया। अंत में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया जिसमें विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों की सराहना की गई।आभार ज्ञापन अमिता ओहरी, स्कूल इंचार्ज द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का धन्यवाद किया। यह आयोजन अनुशासन, फिटनेस और टीमवर्क का प्रेरणादायी उत्सव रहा जिसने विद्यार्थियों को आगे बढ़ने और निष्पक्ष खेल की भावना को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

23 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“देहरादून में खेल गौरव का उत्सव: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप के सिल्वर मेडल विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित, कहा—‘मेहनत और अनुशासन से ही बनते हैं चैंपियन’”

“रोशनाबाद के वार्ड 11 में विकास की गूंज: नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने आधुनिक सड़कों का भव्य लोकार्पण कर बदली क्षेत्र की तस्वीर, जनविश्वास और पारदर्शिता के साथ समग्र विकास की ओर मजबूत कदम”