
बहादराबाद टोल प्लाजा पर फास्टैग कटौती में गड़बड़ी, स्थानीय लोग परेशान
(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार जिले के बहादराबाद टोल प्लाजा पर फास्टैग से जुड़ी अनियमितताओं के चलते स्थानीय नागरिकों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का आरोप है कि टोल पार करने के कई मिनट बाद फास्टैग से राशि कटने का मैसेज आता है, जिससे भ्रम और डबल चार्जिंग की आशंका बनी रहती है।




















