
“सेवा ही परम धर्म” का संकल्प: धनौरी नर्सिंग कॉलेज में गूंजा करुणा और समर्पण का संदेश, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
(शहजाद अली हरिद्वार)धनौरी। नर्सिंग सेवा समर्पण और करुणा का जीवंत उदाहरण है तथा सेवा ही इसका परम धर्म है। यह बात हरिद्वार जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह ने मंगलवार को धनौरी स्थित हरिओम सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस में आयोजित नर्सिंग छात्र-छात्राओं के शपथ ग्रहण एवं पुरस्कार वितरण समारोह को




























