
“हरिद्वार में धामी का मेगा संवाद! किसानों से सीधी बात, भाजपा ने तैयारियों में झोंकी पूरी ताकत”
(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय जगजीतपुर पर भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा की अध्यक्षता में जिला बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य 21 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हरिद्वार आगमन पर आयोजित होने वाले आम उत्सव और किसानों के साथ संवाद कार्यक्रम को सफल बनाना रहा।






















