
“बर्फ की चादर में लिपटा हिमाचल! शिमला से लाहुल-स्पीति तक ऊँची पहाड़ियों पर ताज़ा बर्फबारी, सफेद चांदी सा चमका पूरा प्रदेश, पर्यटकों की बढ़ी रौनक”
(शहजाद अली हरिद्वार)हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सहित पूरे प्रदेश की उंची पहाडिय़ों पर हुई ताजा बर्फबारी से पहाड़ों ने सफेद चांदी की परत ओढ़ ली है। लाहुल-स्पीति सहित किन्नौर, कुल्लू, खड़ापत्थर, चूड़धार, सहित सभी उंची पहाडिय़ां बर्फबारी के लकदक दिखाई दे रही है। राज्य के चारों और बर्फबारी का नजारा देखते ही बनता है।



















