
“केसरिया रंग में रंगी हरिद्वार नगरी: आर्य राष्ट्र निर्माण यात्रा में गूंजे वेदों के स्वर, महर्षि दयानंद के सिद्धांतों से उठी नौ सूत्रीय मांगों की हुंकार”
(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आर्य उप प्रतिनिधि सभा हरिद्वार उत्तराखंड की ओर से महर्षि दयानन्द सरस्वती की 200वीं जयंती व आर्य समाज की स्थापना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य ”आर्य राष्ट्र निर्माण यात्रा” निकाली गई। जिसके माध्यम से निशुल्क, शिक्षा, सुरक्षा, चिकित्सा, न्याय, चरित्र निर्माण, जनसंख्या समाधान के लिए राज्यपाल के नाम


















