
“कांवड़ मेला खत्म… अब कुंभ-2027 का महाएक्शन! सोनिका का अल्टीमेटम—समय पर पूरे होंगे सभी काम, IIT रुड़की परखीगी 5 नए पुलों की मजबूती”
(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत कुंभ मेला क्षेत्र में बड़े पैमाने पर संचालित अवस्थापना विकास परियोजनाओं को कांवड़ मेला संपन्न होते ही पूरी गति से आगे बढ़ाया जाएगा। मेला प्रशासन ने इसके लिए विस्तृत एक्शन प्लान तैयार कर संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को अभी से सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण रखने के निर्देश













