
BIG BREAKING:: चारधाम यात्रा ने रचा नया इतिहास! गंगोत्री में टूटा रिकॉर्ड, 7.84 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन; बद्रीनाथ भी बना रहा नया कीर्तिमान
(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन और बेहतर व्यवस्थाओं के कारण चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। यमुनोत्री के बाद अब गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। गंगोत्री धाम के यात्रा इतिहास में पहली बार सर्वाधिक 7.84 लाख श्रद्धालु दर्शन को














