
“जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर जिला पंचायत हरिद्वार ने पृथ्वीराज चौहान चौक में चलाया विशाल स्वच्छता अभियान, 10 टन कचरा निस्तारित कर अवैध अतिक्रमण हटाने की तैयारी तेज”
(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। स्वच्छ और सुंदर हरिद्वार बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन इन दिनों पूरे जोश और संकल्प के साथ मैदान में उतर चुका है। इसी क्रम में विशेष स्वच्छता अभियान के तहत सोमवार को विकासखंड बहादराबाद क्षेत्र स्थित पृथ्वीराज चौहान चौक पर जिला पंचायत हरिद्वार द्वारा एक व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। यह




























