
“बिना सत्यापन किरायेदारों पर पुलिस का शिकंजा: बहादराबाद में SSP के आदेश पर बड़ा अभियान, 200 लोगों की जांच, 7 मकान मालिकों पर ₹70 हजार का भारी जुर्माना”
(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। एसएसपी हरिद्वार के आदेश पर थाना बहादराबाद पुलिस द्वारा आज दिनांक 11 जनवरी 2026 को थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष सत्यापन अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य बिना पुलिस सत्यापन के क्षेत्र में रह रहे बाहरी प्रदेशों से आए किरायेदारों, मजदूरों, कर्मचारियों, फड़-ठेली और गुड़-चर्खी लगाने वालों




























