न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » लोकार्पण » “कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने किया ‘गोदान’ फ़िल्म के भव्य टीज़र का लोकार्पण, प्रेम नगर आश्रम में उमड़ा जनसैलाब”

“कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने किया ‘गोदान’ फ़िल्म के भव्य टीज़र का लोकार्पण, प्रेम नगर आश्रम में उमड़ा जनसैलाब”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। प्रेम नगर आश्रम, हरिद्वार में दिनांक 20 सितम्बर 2025, संध्या 7 बजे एक ऐतिहासिक क्षण घटित हुआ, जब दीनदयाल गौशाला समिति, मथुरा की आगामी भव्य फ़िल्म “गोदान” का टीज़र लोकार्पण किया गया। इस एक मिनट के टीज़र का अनावरण कैबिनेट मंत्री एवं श्रद्धेय परमपूजनीय श्री सतपाल महाराज जी के पावन करकमलों से सम्पन्न हुआ। कामधेनु प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फ़िल्म का उद्देश्य भारतीय परंपरा, संस्कृति और गौ-सेवा से जुड़े शाश्वत आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाना है।इस लोकार्पण समारोह में निर्माता श्री विनोद कुमार चौधरी, निर्देशक श्री अमित प्रजापति सहित अनेक गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित रहे। लगभग 20 से 25 हज़ार श्रद्धालुओं और दर्शकों ने इस समारोह में सम्मिलित होकर उत्साह और आस्था का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। वातावरण भावनाओं, भक्ति और सांस्कृतिक चेतना से ओतप्रोत हो उठा।फ़िल्म “गोदान” केवल एक सिनेमाई कृति न होकर भारतीय समाज की मूल आत्मा, परंपरा और मानवीय मूल्यों का महत्वपूर्ण संदेश लेकर आएगी। इस अवसर पर यह स्पष्ट हुआ कि सिनेमा केवल मनोरंजन ही नहीं, बल्कि संस्कृति और संस्कारों के संचार का भी सशक्त माध्यम है। यह लोकार्पण भारतीय कला और परंपरा को पुनः जीवंत करने की दिशा में अत्यंत प्रेरणादायक कदम सिद्ध होगा।

155 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *