न्यूज़ फ्लैश
“kavad यात्रा पर धामी सरकार का मेगा प्लान! CM के सख्त निर्देश—‘सुरक्षित कांवड़, सुव्यवस्थित कांवड़ और स्वच्छ कांवड़’ के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर रहेगा फुल फोकस” “पूर्व विधायक अमरीश कुमार की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया नमन, बोले—उनके संघर्ष और उसूलों की राह पर आगे बढ़े कांग्रेस परिवार” Haridwar: का बदलेगा कायाकल्प! हर की पैड़ी से रोड़ी बेलवाला तक विकास की ‘महागाथा’, श्रद्धालुओं को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं और सुगम आवागमन “Chakrata में ‘विकसित भारत’ मिशन का आगाज, विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ” “Roorkee: में चलती कार बनी आग का गोला! मंगलौर-हरिद्वार हाईवे पर धू-धूकर जली नई कार, देखते ही देखते हुई राख” “Haridwar:को CM धामी की बड़ी सौगात! 235 करोड़ की विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन-शिलान्यास, गंगा कॉरिडोर से बदलेगी शहर की सूरत”
Home » कार्यवाही » हरिद्वार में अवैध खनन पर चला बुलडोजर: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर काज़िम रज़ा की टीम की बड़ी कार्रवाई, 2 जेसीबी व 12 वाहन जब्त

हरिद्वार में अवैध खनन पर चला बुलडोजर: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर काज़िम रज़ा की टीम की बड़ी कार्रवाई, 2 जेसीबी व 12 वाहन जब्त

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 17 जुलाई 2025 — जिले में अवैध खनन पर लगाम कसने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार को राजस्व नुकसान पहुंचाने वाले खनन माफियाओं के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए डीएम ने लक्सर तहसील के प्रतापपुर गांव में बाणगंगा क्षेत्र में छापेमारी करवाई।

जिलाधिकारी को विभिन्न माध्यमों से अवैध खनन की सूचनाएं मिली थीं, जिनका उन्होंने तत्काल संज्ञान लिया और जिला खान अधिकारी काज़िम रज़ा को टीम के साथ मौके पर छापा मारने के निर्देश दिए। छापेमारी के दौरान 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली और 2 जेसीबी मशीनें अवैध खनन में संलिप्त पाई गईं, जिन्हें लक्सर कोतवाली की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।

डीएम मयूर दीक्षित ने स्पष्ट कहा कि अवैध खनन और भंडारण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और जो भी राज्य के राजस्व को नुकसान पहुंचाएगा, उस पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी

यह कार्रवाई खनन माफियाओं को सीधा संदेश है कि प्रशासन अब सख्त रुख अपनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 5 0
Users Today : 33
Users Yesterday : 938
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 5 0
Users Today : 33
Users Yesterday : 938