न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » अभियान » “जिला कार्यालय में जुटी भाजपा की फौज: मन की बात से लेकर स्वच्छता मिशन तक—कार्यकर्ताओं को दिया जन–जन तक अभियान पहुँचाने का महामंत्र”

“जिला कार्यालय में जुटी भाजपा की फौज: मन की बात से लेकर स्वच्छता मिशन तक—कार्यकर्ताओं को दिया जन–जन तक अभियान पहुँचाने का महामंत्र”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय जगजीतपुर हरिद्वार पर भाजपा जिला पदाधिकारियो की बैठक का आयोजन किया गया।बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा और संचालन जिला महामंत्री संजीव चौधरी और हीरा सिंह बिष्ट ने किया। जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम एक अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। जिसके माध्यम देश के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में चल रहे कार्यक्रमों और प्रधानमंत्री के विजन के बारे में जानकारी मिलती है। सभी को इस कार्यक्रम को अपने बूथ स्तर अवश्य सुनना चाहिए । उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान के लिए सभी कार्यकर्ताओं को आगे आना है। और स्वच्छता अभियान का हिस्सा बनना है। जिससे कि अभियान जन-जन तक पहुंच सके। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी एक्टिव रहने को कहा। जिससे कि सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाया जा सके और विपक्ष द्वारा भ्रमित करने वाले दुष्प्रचार को रोका जा सके। इस अवसर पर आगामी कई कार्यक्रमों को रूपरेखा तय किया गई ।बैठक में जिला महामंत्री संजीव चौधरी, हीरा सिंह बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा ,निपेंद्र चौधरी ,सीमा चौहान, तरुण नय्यर जिला मंत्री विनीत जोली, रितु ठाकुर, रेशु चौहान, पारुल चौहान ,जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान, कार्यालय प्रभारी नकली राम सैनी, लक्ष्मण सिंह नगर, मनोज शर्मा ,शिवम त्यागी ,अरविंद कुशवाहा सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

279 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *