(शहजाद अली हरिद्वार) रुड़की। ढंडेरा क्षेत्र से भाजपा संगठन में बड़ा विवाद सामने आया है। जानकारी के अनुसार भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास पाल और वार्ड 9 के सभासद प्रतिनिधि अभिषेक तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष जसबीर सिंह के बीच तीखी कहासुनी के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष अपने-अपने समर्थकों के साथ रुड़की कोतवाली पहुंच गए। इस दौरान माहौल बेहद तनावपूर्ण रहा।
भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास पाल ने जसबीर सिंह और उनके पुत्र अभिषेक पर व्यक्तिगत दुर्व्यवहार और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया।
वहीं दूसरी ओर जसबीर सिंह और अभिषेक ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि यह सब राजनीतिक द्वेष के चलते किया जा रहा है।
उनका दावा है कि आरोप बेबुनियाद हैं और उन्हें संगठन में बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।
फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
