न्यूज़ फ्लैश
“पुलिस लाइन हरिद्वार में तीज की धूम, सजी मेहंदी और तीज क्वीन की महफिल—250 से ज्यादा महिलाओं ने बढ़ाया समारोह का रंग” “गंगनहर के तेज बहाव में फंसी जिंदगी, SDRF ने जान पर खेलकर व्यक्ति को सकुशल बचाया” “हरियाली तीज में झूमे प्रदीप बत्रा-मनीषा बत्रा, लोकनृत्य संग दिखा देशभक्ति का रंग” “अटल जी को नमन: मुख्यमंत्री धामी ने कहा—राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के पुरोधा थे वाजपेयी” “आईआईटी रुड़की में तिरंगे की शान, नवाचार का संकल्प; विकसित भारत @2047 के सपने को साकार करने का लिया प्रण” “SIR में पारदर्शिता पर आयुक्त का सख्त संदेश, बोले—हर पात्र मतदाता का नाम सूची में रहना चाहिए”
Home » शर्मनाक » “माँ के रिश्ते को किया कलंकित: नाबालिग बेटी के यौन शोषण के आरोप में BJP नेत्री गिरफ्तार”

“माँ के रिश्ते को किया कलंकित: नाबालिग बेटी के यौन शोषण के आरोप में BJP नेत्री गिरफ्तार”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, जून 2025: हरिद्वार में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष को एक सनसनीखेज मामले में गिरफ्तार किया गया है। उन पर अपनी ही 13 वर्षीय नाबालिग बेटी का यौन शोषण करवाने का आरोप है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और महिला को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि इस मामले में आरोपी महिला के कथित बॉयफ्रेंड समेत अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, पूर्व जिलाध्यक्ष का अपने पति से लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। बेटी पिछले एक महीने से पिता के साथ रह रही थी। हाल ही में जब बच्ची गुमसुम रहने लगी तो पिता ने उससे बातचीत की। इस पर उसने चौंकाने वाला खुलासा किया कि उसकी मां ने अपने बॉयफ्रेंड सुमित पटवाल समेत कुछ अन्य लोगों से उसका यौन शोषण करवाया।


पुलिस की प्राथमिक जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच को गुप्त रखा जा रहा है और पीड़िता को काउंसलिंग व संरक्षण उपलब्ध कराया गया है।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले महिला के पति ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसने अपनी पत्नी द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाया था और CCTV फुटेज भी सौंपी थी। उस समय मामला आपसी विवाद का समझकर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।

पुलिस ने अब पूरे मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है और अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 9 4 7
Users Today : 15
Users Yesterday : 343
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 9 4 7
Users Today : 15
Users Yesterday : 343