न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » स्वागत » “उत्तराखंड की सियासत में बड़ा उलटफेर: हाजी सरवत करीम अंसारी के पुत्र मोंटी अंसारी ने थामा राष्ट्रीय लोकदल का दामन, जयंत चौधरी ने किया भव्य स्वागत”

“उत्तराखंड की सियासत में बड़ा उलटफेर: हाजी सरवत करीम अंसारी के पुत्र मोंटी अंसारी ने थामा राष्ट्रीय लोकदल का दामन, जयंत चौधरी ने किया भव्य स्वागत”

(शहजाद अली हरिद्वार)नई दिल्ली। 25 तुगलक रोड राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत ने 33 मंगलौर हरिद्वार उत्तराखंड के पूर्व विधायक स्वर्गीय हाजी सरावत करीम अंसारी के सुपुत्र ऊबेदू रहमान उर्फ मोंटी को राष्ट्रीय लोकदल में शामिल किया। ऊबेदू रहमान उर्फ मोंटी ने अपनी माता जी श्रीमती नसीमा बेगम और अपने भाई अमीर अंसारी के साथ राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस के प्रदेश सचिव डॉ सैयद नासिर शाह पूर्व राज्य मंत्री ने भी अपने साथियों के साथ रालोद की सदस्यता ग्रहण की

उनके साथ काफी संख्या में उत्तराखंड के सम्मानित साथियों ने भी लोक दल की सदस्यता ग्रहण की। चौधरी जयंत ने सभी साथियों का राष्ट्रीय लोक दल परिवार में स्वागत किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल की विचारधारा और नीतियों पर चर्चा हुई। चौधरी जयंत ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल उत्तराखंड के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ऊबेदू रहमान उर्फ मोंटी जी का राष्ट्रीय लोकदल में शामिल होना एक महत्वपूर्ण अवसर है। सभी सम्मानित साथियों का रालोद परिवार में स्वागत है

185 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *