न्यूज़ फ्लैश
“रावली महदूद में खौफनाक हमला: ग्राम प्रधान के घर 20 से ज्यादा लोगों का लाठी-डंडों संग धावा, 15 घायल—गांव से अस्पताल तक मचा हड़कंप, पुलिस ने तेज की आरोपियों की तलाश” “होली की हुड़दंग बनी खूनी जंग! बिशनपुर कुंडी में मामूली कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, 50 से ज्यादा लोगों के बीच लाठी-डंडे चले, कई घायल — पथरी पुलिस जांच में जुटी” “होली पर बड़ा खतरा टला: सीएनजी से लदे दो ट्रकों की भीषण टक्कर से दहला खानपुर, गैस रिसाव के बीच पुलिस की जान जोखिम में डालकर कार्रवाई, संभावित विस्फोट से बचीं कई जिंदगियां!” “7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां” “7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज” “देहरादून में सियासी सौहार्द की रंगत: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी होली की शुभकामनाएँ, विकास और एकजुटता पर हुई खास चर्चा
Home » कार्यवाही » बहादराबाद में पुलिस का तगड़ा एक्शन! ₹5000 का इनामी स्मैक तस्कर सलमान दबोचा, मोबाइल से खुला ड्रग नेटवर्क का काला खेल!

बहादराबाद में पुलिस का तगड़ा एक्शन! ₹5000 का इनामी स्मैक तस्कर सलमान दबोचा, मोबाइल से खुला ड्रग नेटवर्क का काला खेल!

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। थाना बहादराबाद पुलिस और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम ने स्मैक तस्करी में वांछित व ₹5000 के इनामी आरोपी सलमान पुत्र जवाद अली निवासी ग्राम पाडली गुर्जर, कोतवाली गंगनहर, जिला हरिद्वार को गिरफ्तार किया है।

आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इस पर SSP हरिद्वार द्वारा ₹5000 का इनाम घोषित किया गया था।माननीय मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” अभियान को साकार करने और जिले को नशामुक्त बनाने हेतु SSP हरिद्वार ने मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इन्हीं आदेशों के तहत पुलिस टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई और अभियुक्त को रुड़की क्षेत्र से दबोच लिया गया।पूछताछ के दौरान आरोपी के मोबाइल फोन से कई अहम जानकारियां सामने आईं, जिनसे अन्य ड्रग पेडलरों के नामों का खुलासा हुआ है। पुलिस अब इन सभी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।गिरफ्तार करने वाली टीम में व०उ०नि० नितिन बिष्ट, उ०नि० विजय प्रकाश, कानि० मुकेश नेगी, तथा सीआईयू रुड़की टीम से हे०कानि० अश्वनी यादव, कानि० महिपाल और कानि० राहुल नेगी शामिल रहे

183 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां”

“7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज”