न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: देहरादून की अंतिम मतदाता सूची जारी, SIR के बाद 3,992 वोटर बढ़े—11.94 लाख पहुंचा आंकड़ा! BIG BREAKING:: पंतनगर किसान मेले में भगवानपुर का जलवा! राज्यपाल गुरमीत सिंह ने भाजपा नेता अनिल चौधरी को किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर BIG BREAKING:: “घर बुलाया ‘सुलह’ के बहाने, तमंचे से कर दिया काम तमाम! आदित्य राणा हत्याकांड में तीनों हत्याभियुक्त पुलिस के हत्थे चढ़े” BIG BREAKING:: हरियाणा के युवाओं ने देखा उत्तराखण्ड का विकास मॉडल, बोले—देवभूमि की खूबसूरती के साथ कनेक्टिविटी, पर्यटन और होम-स्टे ने किया प्रभावित BIG BREAKING:: एसआईआर के बाद उत्तराखंड की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 71.59 लाख मतदाताओं के नाम दर्ज—छूटे नामों को जोड़ने के लिए अब चलेगा विशेष अभियान! BIG BREAKING:: सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में समाई कार, मची चीख-पुकार! SDRF बनी ‘देवदूत’, दुर्गम खाई में उतरकर तीन घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला
Home » अभियान » BIG BREAKING:: एसआईआर के बाद उत्तराखंड की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 71.59 लाख मतदाताओं के नाम दर्ज—छूटे नामों को जोड़ने के लिए अब चलेगा विशेष अभियान!

BIG BREAKING:: एसआईआर के बाद उत्तराखंड की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 71.59 लाख मतदाताओं के नाम दर्ज—छूटे नामों को जोड़ने के लिए अब चलेगा विशेष अभियान!

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है।

प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए।

आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है।

अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं।

प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है।

ALSO READ  “मुख्यमंत्री के जीरो टॉलरेंस का सख़्त संदेश: देहरादून की सड़कों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, अतिक्रमण-अवैध पार्किंग पर ताबड़तोड़ एक्शन”

मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है।

मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है।

1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे।

2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे।

3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए।

4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे।

5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके।

ALSO READ  राष्ट्रपति के देहरादून दौरे के मद्देनजर हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की तगड़ी नाकाबंदी और सघन चैकिंग अभियान

6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 7 7 7 1
Users Today : 721
Users Yesterday : 1007
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 7 7 7 1
Users Today : 721
Users Yesterday : 1007