न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन कर CM धामी ने मांगा प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु जीवन का आशीर्वाद, कैबिनेट बैठक से पहले मंत्रिमंडल के साथ की आरती BIG BREAKING:: सीएम धामी ने अशोक सिंघल जन्म शताब्दी समारोह का किया उद्घाटन, ‘विश्व हिंदू’ पत्रिका के विशेषांक का किया विमोचन BIG BREAKING:: अल्मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी आल्टो कार, एक की मौत, दो घायल; SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान BIG BREAKING:: पतंजलि गाय के घी पर सवाल, जांच में 5 गुना ज्यादा सीसा मिलने का दावा, मध्य प्रदेश में बिक्री पर रोक BIG BREAKING:: दिलीप जैन के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू के आटे और काले नमक के 3 नमूने लिए, नियमों की अनदेखी पर नोटिस जारी BIG BREAKING:: हरिद्वार में आज धामी कैबिनेट की अहम बैठक, हर की पैड़ी पर गंगा पूजन के बाद होंगे बड़े फैसले!
Home » हादसा » BIG BREAKING:: अल्मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी आल्टो कार, एक की मौत, दो घायल; SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान

BIG BREAKING:: अल्मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी आल्टो कार, एक की मौत, दो घायल; SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान

(शहजाद अली हरिद्वार)अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद में हरणा-शीतला मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना के दौरान वाहन में तीन लोग सवार थे। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही SDRF की टीमों ने मौके पर पहुंचकर संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 11 अक्टूबर 2026 को जिला नियंत्रण कक्ष, अल्मोड़ा से SDRF को हरणा-शीतला मार्ग पर आल्टो वाहन के खाई में गिरने की सूचना मिली। सूचना पर SDRF पोस्ट खैरना से मुख्य आरक्षी पंकज खरोला के नेतृत्व में तथा SDRF पोस्ट सरियापानी से उप निरीक्षक पंकज डंगवाल के नेतृत्व में टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुईं।

मौके पर पहुंची टीमों ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन संख्या UK04TA2441 में सवार दो घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद खाई से बाहर निकाला गया। घायलों की पहचान किशोर कुमार (35 वर्ष) और कैलाश राम (46 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों को 108 एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए खैरना अस्पताल भेजा गया।

वहीं, इस हादसे में आनंद राम (55 वर्ष), पुत्र डूंगर राम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। SDRF जवानों ने कठिन परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान चलाकर मृतक का शव खाई से बाहर निकाला और आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। SDRF की त्वरित कार्रवाई से दोनों घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया।

ALSO READ  "पथरी में सनसनी: नशे की हालत में टावर पर चढ़ा युवक, हरिद्वार पुलिस की सूझबूझ, धैर्य और मानवीय प्रयासों से टला बड़ा हादसा"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 7 3 2 3
Users Today : 428
Users Yesterday : 1012
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 7 3 2 3
Users Today : 428
Users Yesterday : 1012