न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: धामी का कंटेंट क्रिएटर्स को बड़ा संदेश, एक रील बदलेगी उत्तराखंड की तकदीर! पर्यटन, संस्कृति और लोक उत्पादों को दुनिया तक पहुंचाने का दिया मंत्र BIG BREAKING:: त्योहारी सीजन से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट, रुड़की में व्यापारियों को कुट्टू के आटे और खाद्य मानकों के नियमों की दी जानकारी BIG BREAKING:: कलियर में गूंजा ‘ढाई आखर प्रेम के’ का संदेश, इप्टा की बेटियों ने गीतों और नुक्कड़ नाटक से जगाई शिक्षा और सद्भावना की अलख BIG BREAKING:: बहादराबाद रामलीला में पत्थरबाजी से हड़कंप, अध्यक्ष रविंद्र चौहान ने उठाई कार्रवाई की मांग; पुलिस वीडियो-फोटो खंगालने में जुटी BIG BREAKING:: राजीव शर्मा और आशुतोष शर्मा की पहल पर किरण सिंह का आमरण अनशन समाप्त, CM धामी के सामने उठेंगी तीन प्रमुख मांगें BIG BREAKING:: हरिद्वार में रिश्वत लेते महिला ASI गिरफ्तार, 10 हजार की रिश्वत मांगने का आरोप, विजिलेंस की ट्रैप कार्रवाई से पुलिस महकमे में हलचल!
Home » संदेश » BIG BREAKING:: कलियर में गूंजा ‘ढाई आखर प्रेम के’ का संदेश, इप्टा की बेटियों ने गीतों और नुक्कड़ नाटक से जगाई शिक्षा और सद्भावना की अलख

BIG BREAKING:: कलियर में गूंजा ‘ढाई आखर प्रेम के’ का संदेश, इप्टा की बेटियों ने गीतों और नुक्कड़ नाटक से जगाई शिक्षा और सद्भावना की अलख

(शहजाद अली हरिद्वार)कलियर। दरगाह में भारतीय जन नाट्य संघ “इप्टा ” उत्तर प्रदेश की टीम ने हाज़री देकर देश में अमन ,शांति, व सौहार्द की दुआ मांगी । लखनऊ से पधारी श्रीमती सुमन श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश इप्टा के प्रान्तीय उपाध्यक्ष व शायर ओम प्रकाश “नदीम ” के नेतृत्व में बालिकाओं ने पुष्पांजलि के पश्चात प्रौढ़ शिक्षा ,बालिका शिक्षा ,नशाबन्दी ,नफरत के ख़िलाफ़ कविताओं के माध्यम से संदेश दिया। अंतरराष्ट्रीय शायर व उत्तराखंड भाषा संस्थान के उर्दू संकाय के प्रभारी सदस्य अफ़ज़ल मंगलोरी ने कहा कि आज से 700 वर्ष पूर्व जो सद्भावना, प्रेम और मानवता का संदेश हज़रत साबिर पाक ने दिया था उसी सन्देश की ज्योति इप्टा द्वारा पूरे देश में प्रज्वलित की जा रही है। लखनऊ से पधारी बालिकाओं की टीम ने कलियर पीपल – झंडा चौक पर लघु नुक्कड़ नाटक व गीत प्रस्तुत किये। शिक्षा की अलख जगाते हुए कन्याओं ने ” ढाई आखर प्रेम के,पढ़ने और पढ़ाने आये हैं । हम भारत से नफ़रत का हर दाग़ मिटाने आये हैं।” तथा “शाम से रात के आख़री छोर तक ,ये मशालें जलेंगी यूँही भोर तक। अपने गीतों को स्वर देकर सार्थक प्रेम व ज्ञान का सन्देश दिया ।

लखनऊ इप्टा की टीम कु. शिवी सिंह, कु. कविता यादव, कु. गरिमा सिंह, कु आँचल सिंह, कु सोनी यादव, कु सविता यादव शामिल रही। दरगाह पहुँचने पर दरगाह प्रभारी सद्दाम अली, ओम प्रकाश “नूर” सैयद इंतेखाब, राव शारिक, मो हारून, राव सिकन्दर ,शशि कुमार सैनी, जमशेद जिम्मू, असलम कुरेशी,आदि ने इप्टा टीम का अभिनन्दन कर प्रसाद भेंट किया।

ALSO READ  "हेलमेट है जीवन का सुरक्षा कवच! हरिद्वार में सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर निकली जागरूकता रैली, एसपी जितेंद्र मेहरा ने दिखाई हरी झंडी"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 5 7 1 4
Users Today : 2434
Users Yesterday : 632
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 5 7 1 4
Users Today : 2434
Users Yesterday : 632