न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: धामी का कंटेंट क्रिएटर्स को बड़ा संदेश, एक रील बदलेगी उत्तराखंड की तकदीर! पर्यटन, संस्कृति और लोक उत्पादों को दुनिया तक पहुंचाने का दिया मंत्र BIG BREAKING:: त्योहारी सीजन से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट, रुड़की में व्यापारियों को कुट्टू के आटे और खाद्य मानकों के नियमों की दी जानकारी BIG BREAKING:: कलियर में गूंजा ‘ढाई आखर प्रेम के’ का संदेश, इप्टा की बेटियों ने गीतों और नुक्कड़ नाटक से जगाई शिक्षा और सद्भावना की अलख BIG BREAKING:: बहादराबाद रामलीला में पत्थरबाजी से हड़कंप, अध्यक्ष रविंद्र चौहान ने उठाई कार्रवाई की मांग; पुलिस वीडियो-फोटो खंगालने में जुटी BIG BREAKING:: राजीव शर्मा और आशुतोष शर्मा की पहल पर किरण सिंह का आमरण अनशन समाप्त, CM धामी के सामने उठेंगी तीन प्रमुख मांगें BIG BREAKING:: हरिद्वार में रिश्वत लेते महिला ASI गिरफ्तार, 10 हजार की रिश्वत मांगने का आरोप, विजिलेंस की ट्रैप कार्रवाई से पुलिस महकमे में हलचल!
Home » बैठक » BIG BREAKING:: त्योहारी सीजन से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट, रुड़की में व्यापारियों को कुट्टू के आटे और खाद्य मानकों के नियमों की दी जानकारी

BIG BREAKING:: त्योहारी सीजन से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट, रुड़की में व्यापारियों को कुट्टू के आटे और खाद्य मानकों के नियमों की दी जानकारी

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार/रुड़की। नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत आयुक्त खाद्य सुरक्षा उत्तराखण्ड विनय शंकर पाण्डेय तथा जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में 09 अक्टूबर 2026 को रुड़की के होटल दीप रेजीडेंसी में जागरूकता बैठक आयोजित हुई। इसमें व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों, होलसेलरों, डिस्ट्रीब्यूटरों और रिटेल व्यवसायियों ने भाग लिया।

उपायुक्त गढ़वाल मंडल आर.एस. रावत ने त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम-2006 के प्रावधानों तथा कुट्टू आटे के निर्माण, विक्रय एवं भंडारण में बरती जाने वाली सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी और व्यापारियों की शंकाओं का मौके पर समाधान किया।

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने कुट्टू निर्माण से विक्रय तक लेबल पर अंकित की जाने वाली जानकारियों और पिछली घटनाओं से जुड़े तथ्यों की जानकारी दी गई।

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेन्द्र पाण्डेय, दिलीप जैन और कपिल देव ने लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन, खाद्य पदार्थों के लेबल की फॉस्कोस (FoSCoS) पोर्टल पर ऑनलाइन जाँच की प्रक्रिया, प्रवर्तन कार्यवाही और ऑनलाइन निरीक्षण के बारे में बताया।

बैठक का संचालन FSSAI के ट्रेनिंग एवं आउटरीच पार्टनर आशीष भार्गव ने किया। इस अवसर पर व्यापार मंडलों के प्रतिनिधि धीरसिंह,रामगोपाल कसल, कवीश मित्तल, रुड़की डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल स्नेही, महामंत्री सुशील गुलाटी, मुख्य सलाहकार संजीव आहूजा, प्रदेश महामंत्री नितिन शर्मा और प्रवीण मेहंदीरत्ता सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।

ALSO READ  यूआईआईडीबी की एग्जीक्यूटिव कमेटी बैठक में ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर परियोजना की प्रगति की समीक्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 5 7 9 2
Users Today : 2512
Users Yesterday : 632
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 5 7 9 2
Users Today : 2512
Users Yesterday : 632