न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:जन्माष्टमी पर हरिद्वार में सुरक्षा का चक्रव्यूह तैयार, चप्पे-चप्पे पर मजिस्ट्रेट तैनात; संवेदनशील इलाकों पर प्रशासन की पैनी नजर BIG breaking:उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र बिष्ट का आकस्मिक निधन, पार्टी में शोक की लहर BIG BREAKING:खड़गे प्रकरण पर गरजी कांग्रेस: रुड़की में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, भाजपा नेताओं के खिलाफ तहरीर से मचा सियासी बवाल BIG BREAKING:शिक्षक दिवस पर हरिद्वार में हरियाली का महाअभियान! “एक पेड़ गुरु के नाम” से गूंजेंगे विद्यालय, 15 सितंबर तक मिशन मोड में होगा पौधारोपण BIG BREAKING:मुख्यमंत्री धामी से बाबा रामदेव की खास मुलाकात, योग-आयुर्वेद से लेकर उत्तराखंड के विकास तक बनी बड़ी रणनीति! BIG Breaking:वंदना कटारिया स्टेडियम में गूंजा हॉकी का जोश, राष्ट्रीय प्रतियोगिता का भव्य आगाज—मिश्रा बोले, खेलों से युवाओं को मिलती है नई दिशा
Home » दुःखद » BIG breaking:उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र बिष्ट का आकस्मिक निधन, पार्टी में शोक की लहर

BIG breaking:उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र बिष्ट का आकस्मिक निधन, पार्टी में शोक की लहर

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यमंत्री वीरेंद्र बिष्ट का आकस्मिक निधन हो गया। उन्होंने देहरादून के क्लेमेनटाउन स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई।

वीरेंद्र बिष्ट लंबे समय तक भारतीय जनता पार्टी में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहे। वह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता की भूमिका भी निभा चुके थे। पार्टी संगठन और राजनीतिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी के चलते उन्हें वरिष्ठ नेताओं में माना जाता था।

उनके निधन की सूचना मिलते ही पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और परिचितों ने गहरा दुख व्यक्त किया। नेताओं ने वीरेंद्र बिष्ट के निधन को भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए उनके योगदान को याद किया। उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।

वीरेंद्र बिष्ट के निधन से उत्तराखंड भाजपा में शोक का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

ALSO READ  "दिल का दौरा बना काल: सूचना विभाग के समर्पित पीआरडी जवान विनोद प्रसाद लखेड़ा का आकस्मिक निधन, विभाग में शोक की लहर"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 9 1 0 0
Users Today : 268
Users Yesterday : 694
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 9 1 0 0
Users Today : 268
Users Yesterday : 694