न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस! BIG BREAKING:: सड़क हादसे में कांस्टेबल चालक प्रमोद कुमार का निधन, हरिद्वार पुलिस ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई BIG BREAKING:: लकड़ी के सौदे में 6 लाख की चपत लगाकर दो साल से पुलिस को दे रहा था चकमा, ₹5 हजार के इनामी को ‘ऑपरेशन प्रहार’ में हरिद्वार पुलिस ने गाजीपुर से दबोचा! BIG BREAKING:: 8 महीने तक छिपता रहा आरोपी, आखिर हरिद्वार पुलिस के ‘प्रहार’ से नहीं बच पाया! राजस्थान के भिवाड़ी से गिरफ्तार, नाबालिग सकुशल बरामद
Home » निर्देश » BIG BREAKING:जन्माष्टमी पर हरिद्वार में सुरक्षा का चक्रव्यूह तैयार, चप्पे-चप्पे पर मजिस्ट्रेट तैनात; संवेदनशील इलाकों पर प्रशासन की पैनी नजर

BIG BREAKING:जन्माष्टमी पर हरिद्वार में सुरक्षा का चक्रव्यूह तैयार, चप्पे-चप्पे पर मजिस्ट्रेट तैनात; संवेदनशील इलाकों पर प्रशासन की पैनी नजर

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 03 सितंबर 2026। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए हरिद्वार जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। 04 सितंबर को जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिरों में होने वाले धार्मिक आयोजनों, झांकियों, भजन-कीर्तन और शोभायात्राओं के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।

ALSO READ  रामदेव की कुटी के आगे से गुजरने वाला मुख्य मार्ग भारी बारिश में कटा, कई गांवों का संपर्क टूटा, जिलाधिकारी ने दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कानून-व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करें। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के साथ ही किसी भी प्रकार की अराजक गतिविधि अथवा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश पर तत्काल कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

ALSO READ  "सीएम धामी का मानवीय पहलू: सीएमआई हॉस्पिटल पहुंचकर पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल की बीमार माताजी का जाना हाल, बेहतर इलाज के निर्देश"

प्रशासनिक आदेश के अनुसार नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार को नगर हरिद्वार क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की को रुड़की सब-डिवीजन, जबकि उप जिलाधिकारी हरिद्वार, लक्सर और भगवानपुर को अपने-अपने सब-डिवीजन में कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। संबंधित तहसीलदारों को भी चिन्हित क्षेत्रों में तैनात किया गया है। आवश्यकता पड़ने पर उप जिलाधिकारी अपने स्तर से नायब तहसीलदारों की तैनाती कर सकेंगे।

जिलाधिकारी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पर्याप्त पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति, जल संस्थान एवं पेयजल निगम को पर्याप्त पेयजल व्यवस्था और नगर निगम हरिद्वार व रुड़की को पर्व के दौरान विशेष साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

ALSO READ  "राजस्व मिशन मोड में सरकार: सीएम धामी का बड़ा एक्शन प्लान, एआई से कर चोरी पर वार, ग्रीन सेस वसूली में तेजी और लक्ष्य समय पर पूरे करने के सख्त निर्देश"

प्रशासन ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं, ताकि जन्माष्टमी पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और जिले में शांति, सुरक्षा एवं सांप्रदायिक सौहार्द का वातावरण कायम रहे। अधिकारियों को पूरे पर्व के दौरान सतर्क रहने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 3 3 1
Users Today : 651
Users Yesterday : 672
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 3 3 1
Users Today : 651
Users Yesterday : 672