न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: कुंभ 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, नगर आयुक्त नंदन कुमार ने विकास कार्यों का लिया जायजा BIG BREAKING: रुड़की की सियासत में बड़ा उलटफेर! कल देहरादून में कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं पूर्व मेयर यशपाल राणा, समर्थकों के काफिले से होगा शक्ति प्रदर्शन! BIG BREAKING: शिक्षक दिवस पर बहादराबाद में सम्मान की गूंज, सेवानिवृत्त शिक्षकों समेत उत्कृष्ट शिक्षकों और विद्यालयों को मिला सम्मान BIG BREAKING: देहरादून में मदरसों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, बिना पंजीकरण चल रहा मदरसा सील; दो संचालकों से लिया शपथ-पत्र BIG BREAKING: देहरादून में EVM-VVPAT की सुरक्षा पर डीएम आशीष चौहान की पैनी नजर, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग वेयरहाउस का किया निरीक्षण BIG BREAKING:हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 76 पुलिसकर्मियों के तबादले; SSP ने तत्काल प्रभाव से जारी किए आदेश
Home » कार्यवाही » BIG BREAKING: देहरादून में मदरसों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, बिना पंजीकरण चल रहा मदरसा सील; दो संचालकों से लिया शपथ-पत्र

BIG BREAKING: देहरादून में मदरसों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, बिना पंजीकरण चल रहा मदरसा सील; दो संचालकों से लिया शपथ-पत्र

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। जिला प्रशासन की टीम ने शनिवार को जनपद में संचालित मदरसों के निरीक्षण के क्रम में आजाद कॉलोनी, आईएसबीटी के समीप स्थित दो मदरसों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक मदरसा बिना पंजीकरण के संचालित पाया गया, जबकि दूसरे मदरसे में शिक्षण कार्य संचालित नहीं हो रहा था।जिला प्रशासन की टीम में उप जिलाधिकारी सदर, खंड शिक्षा अधिकारी रायपुर एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शामिल रहे। टीम ने आजाद कॉलोनी स्थित मदरसा जामिया-तुस-सलाम अल-इस्लामिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मदरसा बिना पंजीकरण के संचालित पाया गया। यहां करीब 125 बच्चे अध्ययनरत पाए गए। मदरसे के संचालक मुफ्ती रईस मौके पर उपस्थित नहीं थे। उनके भाई मौके पर मौजूद थे, लेकिन वे मदरसे से संबंधित कोई पंजीकरण प्रमाण-पत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर जिला प्रशासन की टीम ने मदरसे को तत्काल सील कर दिया।

ALSO READ  "निखिल शर्मा की सख्ती से हरिद्वार में मचा हड़कंप! फर्जी ट्रैवल एजेंसियों पर चला बड़ा अभियान, बिना लाइसेंस चलाने वालों पर होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई"

इसी क्षेत्र में स्थित मदरसा दार-ए-अरकम, जिसका संचालन श्री अब्दुल सत्तार द्वारा किया जाता है, का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मदरसे का कोई पंजीकरण प्रमाण-पत्र प्रस्तुत नहीं किया जा सका। हालांकि, मौके पर बच्चे अध्ययनरत नहीं पाए गए तथा मदरसा संचालित भी नहीं हो रहा था। प्रशासन की टीम ने संचालक से शपथ-पत्र/अंडरटेकिंग लिया कि विधिवत पंजीकरण के बिना मदरसे का संचालन नहीं किया जाएगा।इसके अतिरिक्त टीम द्वारा मेहूंवाला माफी स्थित मदरसा दारुल उलूम रहीमिया, संचालक श्री गुलशेर, का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय मदरसा संचालित नहीं पाया गया तथा वहां कोई बच्चा भी उपस्थित नहीं था। संचालक से भी लिखित शपथ-पत्र लिया गया कि उचित पंजीकरण के बिना मदरसे का संचालन नहीं किया जाएगा।

ALSO READ  "घने कोहरे की आड़ में फरार हुआ मौत का सौदागर, थ्री-व्हीलर चालक की मौत और 4 घायल—सैकड़ों CCTV खंगालकर हरिद्वार पुलिस ने दिल्ली से किया हिट-एंड-रन आरोपी का सनसनीखेज खुलासा"

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनपद में संचालित शिक्षण संस्थानों में निर्धारित मानकों एवं नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। बिना आवश्यक पंजीकरण के संचालित संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 1 8 6 2
Users Today : 318
Users Yesterday : 1097
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 1 8 6 2
Users Today : 318
Users Yesterday : 1097