न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा हरिद्वार! जूना अखाड़े के रमता पंचों के नगर प्रवेश के साथ कुंभ-2027 की धार्मिक गतिविधियों का भव्य आगाज BIG BREAKING:: कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर प्रशासन अलर्ट मोड में, सीसीटीवी से हर घाट पर पैनी नजर—अफसरों को भीड़ नियंत्रण के सख्त निर्देश BIG BREAKING:: हरिद्वार में यातायात नियमों की अनदेखी पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 42 वाहनों के 44 चालान, 2 सीज; बसों में यात्री सुरक्षा मानकों की भी खुली पोल BIG BREAKING:: रविदास जी के समरसता संदेश को धरातल पर उतार रही धामी सरकार, समानता और सम्मान के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा उत्तराखंड BIG BREAKING:: कार्तिक पूर्णिमा पर गुरुद्वारा साहिब पहुंचे CM धामी, गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर टेका मत्था, श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: गुरु रविदास जयंती वर्ष पर हरिद्वार पहुंचेंगे सीएम धामी, धनौरी में समरसता संकल्प यात्रा में करेंगे प्रतिभाग; प्रशासन अलर्ट!
Home » संदेश » BIG BREAKING:: बुराई का हो अंत, हर घर में खुशियों का हो आगाज! रविराज चौहान ने दशहरे पर दिया सत्य, धर्म और सद्भाव का संदेश

BIG BREAKING:: बुराई का हो अंत, हर घर में खुशियों का हो आगाज! रविराज चौहान ने दशहरे पर दिया सत्य, धर्म और सद्भाव का संदेश

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। समाजसेवी रविराज चौहान ने विजयदशमी एवं दशहरा पर्व के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि विजयदशमी का पावन पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें जीवन में सकारात्मकता अपनाने, बुराइयों का त्याग करने और सदाचार के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

विजयदशमी की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में रविराज चौहान ने कहा कि दशहरा केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि जीवन में नैतिक मूल्यों को अपनाने और समाज में प्रेम, सद्भाव तथा भाईचारे को मजबूत करने का संदेश भी देता है। भगवान श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लेकर प्रत्येक व्यक्ति को सत्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज को एकजुट रखने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने भीतर के अहंकार, क्रोध और नकारात्मक विचारों को त्यागकर आपसी सहयोग एवं सद्भाव के साथ आगे बढ़ना होगा। जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति सत्य का साथ देगा और सकारात्मक सोच के साथ कार्य करेगा, तभी एक बेहतर समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव होगा।

रविराज चौहान ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे विजयदशमी के पावन अवसर पर भगवान श्रीराम की शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करें और बुराइयों को त्यागकर अच्छाई को अपनाने का संकल्प लें।

उन्होंने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा प्रदेश में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारा सदैव बना रहे।

ALSO READ  "शिव मंदिर में पूजा, पैतृक गांव में महायज्ञ और कॉलेज में AI का कमाल — यमकेश्वर में योगी-धामी की जोड़ी ने विकास और आध्यात्म का दिया बड़ा संदेश"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 7 5 4 8
Users Today : 11
Users Yesterday : 644
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 7 5 4 8
Users Today : 11
Users Yesterday : 644